शार्ली आब्दो आतंकी हमले में खुलासा, पहले लगाए धर्म विशेष के नारे फिर चलाने लगे गोली
पैगंबर मुहम्मद का कार्टून छापने पर आतंकियों ने पत्रिका के दफ्तर को निशाना बनाया था। इस हमले में 17 लोग मारे गए थे।
पेरिस, रायटर। फ्रांस की व्यंग्यात्मक पत्रिका शार्ली आब्दो पर साल 2015 में हुए आतंकी हमले के मामले में एक गवाह ने अदालत को बताया कि आतंकी दफ्तर में घुसते ही गोली चलाने लगे थे। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ सुनवाई हो रही है।
सिमोन फिसी नामक गवाह ने कहा कि पत्रिका के दफ्तर में दो आतंकी घुसे तो उनका सबसे पहले सामना उसी से हुआ था। फिसी ने बताया कि आतंकियों ने झटके से दरवाजा खोला और गोलीबारी शुरू कर दी। वह एक धर्म विशेष को लेकर नारे भी लगा रहे थे। उसके गले में गोली लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अगर वह बेहोश नहीं हुआ तो उसकी जान नहीं बचती। फिसी आज भी चलने में परेशानी होती है।
पैगंबर मुहम्मद का कार्टून छापने पर आतंकियों ने पत्रिका के दफ्तर को निशाना बनाया था। इस हमले में 17 लोग मारे गए थे, जिसमें दोनों आतंकवादी भी शामिल थे।