ब्राजील: 24 घंटे में कोरोना वायरस के 35,000 नए मामले, बना रिकॉर्ड, चिंतित हुई सरकार
देश में 24 घंटे में 35500 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि दुनिया की सूची में ब्राजील एक पावदान नीचे खिसक गया है लेकिन शनिवार को यहां मरीजों का ग्राफ अचानक शीर्ष पर पहुंच गया है।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 08:56 AM (IST)
ब्राजीलिया, एजेंसी। शनिवार को ब्राजील में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। देश में 24 घंटे में 35,500 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, दुनिया की सूची में ब्राजील एक पावदान नीचे खिसक गया है, लेकिन शनिवार को यहां कोरोना मरीजों का ग्राफ अचानक शीर्ष पर पहुंच गया। इसके साथ मरीजों की संख्या के मामले में एक रिकॉर्ड बन गया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व तक मरीजों की संख्या में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब वह तीसरे स्थान पर है। उसकी जगह भारत ने ले लिया है। रोगियों की संख्या के लिहाज से भारत अब दूसरे स्थान पर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें