Move to Jagran APP

पोटाश खदान में ब्‍लास्‍ट, 35 लोग सात सौ फि‍ट नीचे फंसे

पूर्वी जर्मनी के एक पोटाश खदान में विस्‍फोट हो गया। खदान में 35 अन्‍य लोग अब भी फंसे हुए हैं।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:35 PM (IST)
पोटाश खदान में ब्‍लास्‍ट, 35 लोग सात सौ फि‍ट नीचे फंसे
पोटाश खदान में ब्‍लास्‍ट, 35 लोग सात सौ फि‍ट नीचे फंसे

ब‍र्लिन, एपी । पूर्वी जर्मनी के एक पोटाश खदान में शुक्रवार को विस्‍फोट होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच खदान में काम कर रहे 35 लोग फंस गए। हादसे के वक्‍त करीब सात सौ मीटर नीचे काम चल रहा था । स्‍टेट माइ‍निंग अथॉरिटी के अनुसार सभी लोगों तक ऑक्‍सीजन पहुंचाया जा रहा है। सभी सुरक्षित हैं। उन्‍हें सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

माइ‍निंग अथॉ‍रि‍टी के अनुसार पोटाश खदान में काम सकुशल चल रहा था। सभी लोग सही थे। इसी बीच शुक्रवार तडके जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें तत्‍काल इलाज के लि‍ए भेजा गया। धमाके के वक्‍त खदान में सात सौ मीटर नीचे काम चल रहा था। उस समय करीब 35 लोग खदान मेें ही मौजूद थे। धमाके के कारण खदान से निकलने का रास्‍ता बंद हो गया। आननफानन में राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हालात गंभीर होते देख खदान में फंसे लोगों तक ऑक्‍सीजन पहुंचाने की कोशिश शुरू हुई। माइन‍िंग अथॉरि‍टी ने तेजी से काम किया और सभी तक किसी तरह से ऑक्‍सीजन पहुंचाया गया। इसके बाद उन्‍हें बाहर न‍िकालने का प्रयास शुरू किया गया। शुक्रवार देर शाम तक राहत व बचाव कार्य चलता रहा।

स्‍टेट माइन‍िंग अथॉर‍िटी के  अनुसार  धमाकों के  कारण खदान में जगह.जगह ब्‍लॉकेज हुई है। इससे थोडी द‍िक्कत हो रही है।हमारा प्रयास है कि सभी  को सकुशल बाहर निकाल ल‍िया जाए।इसमें  हम  सफल भी होंगे। खदान पुरानी होने के करारण दिक्‍कत हो रही है।

पूर्वी जर्मनी के पोटाश खदानों में हादसे की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई हादसे चुके हैं।यह जर्मनी की बडी खदानों में से एक है। बात पोटाश के बडे खदानों की कर रहे हैं तो ब्रिटेन के बोल्बी पोटाश खदान का जिक्र लाजमी है। यह यूरोप की दूसरी सबसे गहरी खदान है। यह जमीन से करीब 4,600 फीट नीचे 490 एकड़ में फैली है। इसमें 1001 कर्मचारी काम करते हैं। इससे सालाना एक करोड़ टन पोटाश का उत्पादन होता है।

अमेरिकी राज्य उटाह के मोआब में भी सबसे बड़ी पोटाश खदान है। यहां से रोजाना करीब 700 से एक हजार टन पोटाश निकालता है।  जमीन के करीब 1200 मीटर नीचे तक फैली इस खदान में पोटाश का इतना बड़ा भंडार है कि अगले 125 साल तक इसका उत्पादन किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.