Move to Jagran APP

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता समाप्त

जाली दस्तावेजों होगी लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किए बिना इन लोगों की नागरिकता समाप्त करना कानून का मखौल उड़ाने के सिवा कुछ नहीं है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 01:25 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:25 AM (IST)
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता समाप्त
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता समाप्त
काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल सरकार ने रविवार को भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता समाप्त कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने जाली दस्तावेजों के माध्यम से वहां की नागरिकता प्राप्त की थी। नागरिकता समाप्त करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

जिन आठ लोगों की नागरिकता समाप्त की गई है, उनकी पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के रूप में की गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के महासचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार को इस तरह का फैसला लेने से पहले मामले की ठीक तरह से जांच करनी चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, 'मुझे संदेह है कि इन लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र देते समय सरकार ने पर्याप्त दस्तावेजों की पड़ताल की होगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किए बिना इन लोगों की नागरिकता समाप्त करना कानून का मखौल उड़ाने के सिवा कुछ नहीं है।'

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.