कोविड-19 से दूरी बना चुके ऑस्ट्रेलिया में फिर संक्रमण तेज, शुक्रवार को संक्रमण के 103 नए मामले दर्ज
ऑस्ट्रेलिया में डेल्टा वेरिएंट कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को संक्रमण के 103 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद मौजूदा मामलों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। वहीं दो लोगों की मौत की पुष्टी भी हुई है।
सिडनी, रायटर्स: ऑस्ट्रेलिया में डेल्टा वेरिएंट कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को संक्रमण के 103 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद मौजूदा मामलों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। वहीं दो लोगों की मौत की पुष्टी भी हुई है, साथ ही 75 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई शहरों में फिर लॉकडाउन
देश में एक बार फिर तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन और राज्य के प्रीमियरों पर इसे काबू करने के लिए दबाव बढ़ने लगा है। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 संक्रमण के मामले विश्व स्तर पर बहुत बड़ी संख्या नहीं है, लेकिन देश के लिए एक तेज बदलाव है, जो पिछले कई महीनों से काफी कम था और अब अचानक फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार से देश की करीब 40 फीसदी आबादी जो की सिडनी और विक्टोरिया में रहती है, उन्हें सख्त लॉकडाउन का फिर से सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि, सिडनी में बीते कई हफ्तों से लॉकडाउन के बावजूद सार्वजनिक संक्रमण के आंकड़ों में कमी नहीं हो रही है। जो की स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है।
लॉकडाउन के बावजूद रोक-टोक नहीं
सिडनी में संक्रमण की मौजूदा स्थिति को लेकर न्यू साउथ वेल्स के राज्य प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन के आलोचकों की आवाज को बुलंद कर दिया है। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि, शहर में लॉकडाउन बहुत देर से लगाया गया, जिसके चलते अब हालात काबू से बाहर हो रहे हैं। राज्य प्रीमियर ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है की, अगर जरूरत पड़ी तो प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया जाएगा। हालांकि उनकी सरकार ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि, लॉकडाउन के दौरान कौने सी जरूरी सेवाओं को छूट दी जा रही है। इसके पीछे उनका तर्क है की, लोगों को स्वंय की विवेक इस्तेमाल कर, यह फैसला करना चाहिए। इस दौरान ये देखा गया है कि, कई होमस्टोर और अन्य गैर-खाद्य खुदरा विक्रेता, जो वायरस के हॉटस्पॉट बने हुए है, वो बिना रोक-टोक के खुल रहे हैं।