ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में कोरोना के 108 नए संक्रमित मामले दर्ज, तीन महीने में सबसे बड़ी छलांग
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी राज्य विक्टोरिया ने कोरोनावायरस मामलों में अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाई है। शनिवार यहां पर 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
सिडनी, रॉयटर्स। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी राज्य, विक्टोरिया में कोरोनावायरस 108 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। तीन महीने में देश में सबसे बड़ी छलांग है। विक्टोरियन प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने एक समाचार सम्मेलन में बताया कि ये संख्या हम सभी के लिए बहुत ही चिंता का विषय है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स ने सूचना दी है कि शनिवार को छह नए कोरोनोवायरस मामले आए, जिनमें से पांच लौट आए विदेश से यात्री हैं। छठा एक पिछले संक्रमण है और एक सक्रिय मामला नहीं है। शुक्रवार को राज्य मे कोई नया मामले दर्ज नहीं हुआ था। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 8,300 से अधिक है वहीं मरनेवालों की संख्या अबतक 104 हो गई है। अन्य देशों की अपेक्षा इस देश की स्थिति काफी बेहतर है।
बता दें कि पूरी दुनिया में इस संकट से अभी तक 1 करोड़ 10 से ज्यादा संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 24 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 28 लाख 47 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 31 हजार 509 हो गई है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 15 लाख 43 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 63 हजार के पार पहुंच गया है।
प्रत्येक दिन ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीसरे नबंर पर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6, लाख 67 हजार 544 तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 63 हजार 254 पहुंच गई है। रूस के बाद चौथे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 25 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। भारत के बाद पेरु, चिली, यूके, स्पेन और मेक्सिको सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।