Move to Jagran APP

बलूच लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, दर्जनों बलूच नेताओं की हत्या का आरोप

पाकिस्तान के खिलाफ टोरंटो में हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बलूच लोगों के साथ सिंधी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महज कुछ हफ्तों में दर्जनों बलूच युवकों और नेताओं की हत्या कर दि गई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 03:27 PM (IST)
बलूच लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, दर्जनों बलूच नेताओं की हत्या का आरोप
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बलूच लोगों के साथ सिंधी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

टोरंटो, एएनआइ। पाकिस्तान में बलूच लोगों पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ कनाडा के टोरंटो शहर में आवाज उठाई गई। यहां पाकिस्तान के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बलूच लोगों के साथ सिंधी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इन लोगों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मांग की कि वह बलूच युवकों की हत्या और अपहरण पर रोक लगाएं।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और इमरान सरकार से सैन्य अभियान पर रोक लगाने की मांग की। इस अभियान में बीते कुछ हफ्तों के दौरान दर्जनों बलूच युवकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं का सफाया कर दिया गया। बलूच लोग अपने समुदाय के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की बर्बरता को उजागर करने के लिए यूरोप, उत्तरी अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

हाल में इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के 45वें सत्र में भी उठाया गया था। बलूच लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले में दखल देने का आग्रह किया है। पाकिस्तान में सिंधी समुदाय भी इसी तरह के अत्याचार का सामना कर रहा है।                                                                                                          

व‌र्ल्ड सिंधी समुदाय कनाडा के आयोजक हजान कल्होरो ने कहा, 'हजारों बलूच और सिंधी लोगों का अपहरण कर लिया गया। हजारों को यातनाएं दी गई और मार डाला गया। पाकिस्तान सरकार सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में अधिकारों, समानता और आजादी की मांग करने वालों के खिलाफ इसी तरह का बर्बर रवैया अपना रही है।'

------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.