अफगान में जंग खत्म करने के लिए वार्ता स्थल को लेकर अमेरिका और तालिबान में ठनी
तालिबान के जोर देने पर सऊदी अरब में होने वाली वार्ता को कतर में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। तालिबान कतर पर अड़ा है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 06:29 PM (IST)
काबुल, रायटर। अफगानिस्तान में 17 साल से जारी जंग खत्म करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही बातचीत वार्ता स्थल को लेकर लटकती नजर आ रही है। बातचीत के एजेंडे को लेकर पहले से ही असहमति थी। अब वार्ता स्थल को लेकर चल रही खींचतान से शांति वार्ता के पटरी से उतरने का अंदेशा जताया जा रहा है।
पिछले सप्ताह तालिबान चौथे दौर की वार्ता से पीछे हट गया था। वह इसमें अफगानिस्तान को शामिल नहीं करना चाहता था। इस बीच, अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत जालमी खलीलजाद अन्य क्षेत्रीय पक्षों से बातचीत में जुटे हैं।
तालिबान कतर पर अड़ा
तालिबान के जोर देने पर सऊदी अरब में होने वाली वार्ता को कतर में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। तालिबान कतर पर अड़ा है।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कतर में वार्ता में शामिल होने से इन्कार कर दिया है। ईरान से मधुर संबंध रखने के आरोप में ये दोनों देश कतर से रिश्ते तोड़ चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें