Move to Jagran APP

अपहरण के बाद भारतवंशी तंजानियाई अरबपति कारोबारी सकुशल घर लौटे

अफ्रीकी देश तंजानिया के दिग्गज कारोबारी भारतवंशी मुहम्मद डेजी अपहरण के नौ दिन बाद सकुशल घर लौट आए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:54 PM (IST)
अपहरण के बाद भारतवंशी तंजानियाई अरबपति कारोबारी सकुशल घर लौटे
अपहरण के बाद भारतवंशी तंजानियाई अरबपति कारोबारी सकुशल घर लौटे

दारेस्सलाम, आइएएनएस/एएफपी। अफ्रीकी देश तंजानिया के दिग्गज कारोबारी भारतवंशी मुहम्मद डेजी अपहरण के नौ दिन बाद सकुशल घर लौट आए। 11 अक्टूबर को तंजानिया की आर्थिक राजधानी दारेस्सलाम के एक होटल के बाहर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनको अगवा कर लिया था। एमईटीएल समूह के मालिक 43 वर्षीय डेजी ने सकुशल घर लौटने के बाद ट्वीट कर तंजानियाई पुलिस समेत अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।

loksabha election banner

पुलिस आयुक्त लजारो मंबोसासा के अनुसार, अपहरणकर्ता सुबह करीब 3.15 बजे उन्हें शहर के टेनिस कोर्ट के पास छोड़ गए। बदमाशों ने हाथ-पैर के साथ उनकी आंखों में पट्टी बांध रखी थी। उन्हें एक घर में कैद रखा गया था। पुलिस घर-घर तलाशी अभियान के दौरान उस घर पर भी छापा मारने वाली थी। डेजी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया। डेजी परिवार ने उनकी तुरंत रिहाई के लिए अपहरणकर्ताओं को एक अरब तंजानियाई सिलिंग (करीब साढे तीन करोड़ रुपये) का प्रस्ताव दिया था।

अफ्रीका के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति 
फो‌र्ब्स पत्रिका के मुताबिक अफ्रीका महाद्वीप के वह 17वें सबसे धनी और कम उम्र के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) की है। कृषि, यातायात, बुनियादी ढांचा, दूरसंचार और बीमा से जुड़ा उनका व्यापार छह अफ्रीकी देशों तक फैला है।

दस साल रह चुके हैं सांसद 
तंजानिया में जन्मे और अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से पढ़े डेजी वर्ष 2005 से 2015 तक संसद के सदस्य रह चुके हैं। पारिवारिक कारोबार को अधिक समय देने के लिए उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.