Move to Jagran APP

मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या की योजना में छह लोग सहित एक फ्रांसीसी नागरिक गिरफ्तार

मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश में शामिल होने के संदेह पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें से एक फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल है। हिंद महासागर द्वीप के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि इन छह व्यक्तियों को सब के बिनाह पर गिरफ्तार किया गया

By Ashisha SinghEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:46 PM (IST)
मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या की योजना में छह लोग सहित एक फ्रांसीसी नागरिक गिरफ्तार
मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या की योजना में छह लोगों सहित एक फ्रांसीसी नागरिक गिरफ्तार

अंटानानारिवो, रायटर। मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश में शामिल होने के संदेह में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से एक फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल है। हिंद महासागर द्वीप के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि इन छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

गिरफ्तार किए गए 6 लोग

मेडागास्कर के अटॉर्नी जनरल ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था, अधिकारियों ने कहा कि इन 6 लोगों की गिरफ्तारी यह एक महीने की लंबी जांच के बाद हुई है। रोडेलीस फैनोमजेंट्सोआ रैंडियनरिसन ने गुरुवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 'गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक फ्रांसीसी है, उनमें से दो द्वि-राष्ट्रीय हैं - मालागासी और फ्रेंच। तीन अन्य मालागासी हैं,'

अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी भी जारी है, मेडागास्कर के राष्ट्रपति की हत्या में शामिल इन 6 लोगों को शक के बिनाह पर मंगलवार को भी गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया कि साजिश कितनी व्यापक थी या संदिग्धों के पकड़े जाने के समय यह कितनी आगे थी। वहीं अटॉर्नी जनरल के बयान में कथित रूप से शामिल विदेशी नागरिक की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं था।

क्या कहना है फ्रांसीसी मंत्रालय का 

राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना के सलाहकार पैट्रिक राजोएलिना ने शुक्रवार को रॉयटर्स को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो ने पहले फ्रांसीसी सेना में काम किया था। जिसके बाद से फ्रांसीसी विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे फ्रांसीसी नागरिकों की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया था और अगर वे इसके लिए कहते हैं तो उन्हें कांसुलर मदद मिल सकती है।

फिलहाल फ्रांसीसी सेना के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। मेडागास्कर में राजनीतिक हिंसा और अस्थिरता का इतिहास रहा है। 44 वर्षीय एंड्री राजोएलिना ने 2019 में कड़े चुनाव और अपने प्रतिद्वंद्वी से संवैधानिक अदालत की चुनौती के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।‌ राजोएलिना ने पहली बार मार्च 2009 में तख्तापलट में 26 मिलियन लोगों की अत्यधिक गरीब पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश में सत्ता संभाली, जिसमें मार्क रावलोमनाना को हटा दिया गया था। वह 2014 तक एक संक्रमणकालीन सरकार के प्रमुख के नियंत्रण में रहे। 2019 के चुनावों में, रावलोमनाना ने राजोएलिना को चुनौती दी, हार गए, और कहा कि वोट फर्जी था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.