Move to Jagran APP

वियतनाम में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से लोग परेशान, अबतक 90 लोगों की मौत सहित 34 लापता

वियतनाम में भारी बारिश के बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की पेरशानी बढ़ गई है। सेना के जवान सहित यहां पर 90 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है वहीं 34 लोग लापता हो गए हैं। अक्टूबर की शुरुआत से ही यहां पर बारिश हो रही है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 11:43 AM (IST)
वियतनाम में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से लोग परेशान, अबतक 90 लोगों की मौत सहित 34 लापता
वियतनाम में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से लोग परेशान।

हनोई, एएनआइ। वियतनाम में भारी बारिश के बाढ़ और भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अबतक बाढ़ के चलते 90 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 34 लोग लापता है। बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी की यहां पर सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसके चलते सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि 22 जवान लापता हो गए थे। सरकार की तरफ से लापता हुए लोगों के लिए तलाश और बचाव अभियान चलाया गया है।

loksabha election banner

अक्टूबर के शुरुआत से हो रही बारिश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम में अक्टूबर से लगातार भारी बारिश हो रही है।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया, यहां नदियों का जल स्तर बीस सालों में सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा नुकसान भूस्खलन से हो रहा है। 

प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए केंद्रीय संचालन समिति  न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को दिए बयान में बताया कि बाढ़ में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें क्वांग त्रि (Quang Tri),थुआ थिएन ह्यू( Thua Thien Hue)और क्वांग नेम( Quang Nam)के प्रांतों से दर्ज  हुई है। सोमवार सुबह 6 बजे तक का यहा आंकड़ा है। यही नहीं देश में आई भयंकर बाढ़ के चलते 37,500 घर ध्वस्त हो गए  हैं वहीं 121,280 लोगों को हा तिन्ह, क्वांग बिन्ह, क्वांग त्रि और थुआ थिएन ह्यू के इलाकों से निकाला गया है। कमेटी ने बताया कि 121,700 घर अब भी बाढ़ की चपेट में बने हुए हैं। 

वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया कि मध्य न्हे एन और हा तिन्ह प्रांतों के स्कूलों ने सोमवार से छात्रों को घर पर रहने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही कहा गया है कि बुधवार तक केंद्रीय इलाकों में भारी बारिश होने की आंशका है वहीं कुछ क्षेत्रों में 600 मिमी से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। रविवार आपातकालीन बैठक में लेवल फॉर अलर्ट जारी कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.