Move to Jagran APP

इंडोनेशिया के समुद्र तट पर पहुंचे 300 रोहिंग्या मुसलमान, पिछले छह महीने से समुद्र में फंसे थे

इंडोनेशिया के एक तट पर 300 रोहिंग्या मुस्लिम मिले और उन्हें सेना पुलिस और रेड क्रॉस के स्वयंसेवियों ने वहां से सुरक्षित निकाला।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 03:33 PM (IST)
इंडोनेशिया के समुद्र तट पर पहुंचे 300 रोहिंग्या मुसलमान, पिछले छह महीने से समुद्र में फंसे थे
इंडोनेशिया के समुद्र तट पर पहुंचे 300 रोहिंग्या मुसलमान, पिछले छह महीने से समुद्र में फंसे थे

जाकार्ता, एजेंसियां। इंडोनेशिया के एच प्रांत के एक समुद्र तट पर लगभग तीन सौ रोहिंग्या मुस्लिमों के पहुंचने का पता चला। बंदा शक्ति सब डिस्टि्रक मिलिट्री कमांडर रोनी महेंद्रा ने कहा कि स्थानीय निवासियों के मुताबिक सभी रोहिंग्या एक नाव से उजोंग ब्लांग समुद्र तट पर पहुंचे। जब तक वहां अधिकारी पहुंचते तब तक वह तीन विभिन्न समूहों में बंट चुके थे। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी पिछले छह महीने से समुद्र में फंसे हुए थे।

loksabha election banner

महेंद्रा ने कहा, 'हमने उन्हें बातचीत कर समझाया और स्थानीय लोगों से उनकी मदद करने को कहा है।' उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर पहुंचे रोहिंग्याओं में 181 महिलाएं, 100 पुरुष और 14 बच्चे हैं और स्थानीय पुलिस, सैन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी इनकी मदद कर रहे हैं। इसी वर्ष जून में इंडोनेशिया के मछुआरों को एक नाव पर रहते 94 रोहिंग्या का पता चला था।                                                                                                       

दरअसल, बौद्ध बाहुल्य म्यांमार में सैनिक कार्रवाई के बाद कई लाख मुस्लिमों का वहां से पलायन हुआ। लगभग दस लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि बांग्लादेश में कठिन परिस्थितियों से परेशान होकर बड़ी संख्या में रोहिंग्या समुद्र तट वाले देशों की तरफ भाग रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.