कोरोना महामारी की चपेट संयुक्त राष्ट्र, 189 लोग वायरस से संक्रमित, अब तक तीन की मौत
दुनियाभर में फैले संयुक्त राष्ट्र के 189 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि रविवार तक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े 189 में कोरोना पोजिटिव पाय
संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। दुनिया का सबसे बड़ा संगठन कोरोना महामारी की चपेट में हैं। दुनियाभर में फैले संयुक्त राष्ट्र के 189 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि रविवार तक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े 189 में कोरोना पोजिटिव पाया गया है। कोरोना महामारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बहस को भ्रातिपूर्ण और अतार्किक कहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने 13 मार्च को संयुक्त राष्ट्र के सभी स्टाफ सदस्यों को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में COVID-19 के प्रसार को कम करने के लिए 16 मार्च से 12 अप्रैल तक दूर से काम करने की मांग की। 1 अप्रैल को उन्होंने दूरसंचार के लिए अपने आदेश को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया।
कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 करोड़ के आंकड़े को पार
दुनिया भर में कोरोना महामारी का प्रसार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। वाशिंगटन स्थित जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 1,920,618 थी। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 119,686 को पार कर गया। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका रहा है। अमेरिका ने इस मामले में यूरोपीय देश इटली और स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 582,580 के पार पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,622 के पार हो चुकी है।
इटली में एक दिन में 566 लोगों की मौत
इटली में एक दिन में 566 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे बड़ी संख्या है। ब्रिटेन और खासकर इंग्लैंड में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। एक दिन में 717 मौतों में से अकेले इंग्लैंड में ही 667 मौतें हुई हैं। लेकिन यूरोप के देश स्पेन में कुछ हालात में सुधार हुआ है, जिसके बाद वहां लॉकडाउन से कुछ इलाकों को छूट दे दी गई है। इटली में अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या 20,465 हो गई है। इटली से ज्यादा सिर्फ अमेरिका में ही मौतें हुई हैं। संक्रमितों की संख्या में भी 3,153 बढ़कर 1,59,516 हो गई है।
उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए सेना को लगाया जा सकता है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर पुतिन ने गंभीर चिंता जताई है। रूस में सोमवार को 2,558 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,328 हो गई। 148 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 11,329 हो गई ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 11,329 हो गई है 4,342 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 88,621 पर पहुंच गई है। 90 फीसद मामले सिर्फ इंग्लैंड में सामने आए हैं। इंग्लैंड में 10,261 लोगों की जान गई है। इसके बावजूद लॉकडाउन बढ़ाने पर ब्रिटेन की कैबिनेट में एकराय नहीं बन सकी।