Move to Jagran APP

COVID-19 in Egypt: मिस्र घूम आए 1,26,000 पर्यटक, 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों को मिली एंट्री

कोरोना वायरस के मामलों में कम आने के बाद मिस्र में पिछले माह विदेशी पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:30 PM (IST)
COVID-19 in Egypt: मिस्र घूम आए 1,26,000 पर्यटक, 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों को मिली एंट्री
COVID-19 in Egypt: मिस्र घूम आए 1,26,000 पर्यटक, 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों को मिली एंट्री

काहिरा, आइएएनएस। मिस्र में 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों को आने की दोबारा अनुमति दे दी गई। कोविड-19 के जारी संक्रमण के बीच अब तक यहां 1 लाख से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। तीन माह तक तमाम प्रतिबंधों के बाद दोबारा से ढील दिए जाने के बाद समुद्र के किनारे सभी रिसॉर्ट को शुरू कर दिया गया और अब तक यहां 1 लाख 26 हजार पर्यटक आ चुके हैं। पर्यटन मंत्री खालिद अल-अनानी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

काहिरा में प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबाउली (Prime Minister Mostafa Madbouly) और यहां आए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाशविली (Zurab Pololikashvili) के साथ बैठक में पर्यटन मंत्री ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मैडबाउली ने बताया कि वायरस का हमला तब हुआ जब पर्यटकों के मामले में मिस्र का पर्यटन अपने ही रिकॉर्ड को चुनौती देने वाला था। उन्होंने कहा, 'पर्यटकों की पुरानी रफ्तार पर दोबारा पहुंचने के लिए कुछ समय लगेगा।

सितंबर में यहां और भी पुरातात्विक स्थलों, होटलों, म्यूजियम आदि को दोबारा खोलने का फैसला किया गया है। यहां आने वाले सभी पर्यटकों को PCR टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी। इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति आब्देल फतह अल सिसी ओर पोलोलिकाशविली ने हालिया टूरिज्म प्रोजेक्ट पर चर्चा की। मिस्र में आमदनी के प्रमुख स्रोतों में पर्यटन शामिल है। यहां अब तक कुल संक्रमण के मामले 97 हजार 3 सौ 40 हो गया और मरने वालों की संख्या 5 हजार 2 सौ 62 है। जुलाई में यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दे दी गई साथ ही रेस्टोरेंट, कैफे, थियेटरों और सिनेमाघरों को खोल दिया गया। देशभर के करीब 600 होटलों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।

शिन्हुआ के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यहां कोविड-19 संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक करने वाले कुल लोगों की संख्या 5 हजार 2 सौ 80 हो गई। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेत के अनुसार मंगलवार को 138 नए मामले आए और अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 97 हजार 4 सौ 78 पर पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.