Move to Jagran APP

UAE Cylinder Blast: अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 100 से ज्यादा भारतीय घायल, दो की मौत; अधिकारियों ने की पुष्टि

अबू धाबी में इसी सोमवार को एक रेस्तरां में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी है। धमाके में 120 लोग घायल हो गए थे।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 02:28 PM (IST)
UAE Cylinder Blast: अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 100 से ज्यादा भारतीय घायल, दो की मौत; अधिकारियों ने की पुष्टि
अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 100 से ज्यादा भारतीय घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुबई, पीटीआइ। यूएई की राजधानी अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अबू धाबी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 106 भारतीयों समेत 120 लोग घायल हो गए थे।

loksabha election banner

घटना सोमवार दोपहर अबू धाबी के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए। खलीज टाइम्स ने बुधवार को खबर दी कि मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी भी शामिल है।भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की कि मृतकों में से एक भारतीय था।

रिपोर्ट में कहा गया है, "संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक रेस्तरां में गैस विस्फोट में दो लोगों - एक भारतीय और एक पाकिस्तानी प्रवासी - की मौत हो गई और 106 भारतीयों सहित 120 लोग घायल हो गए।"

मृतकों के शवों के शीघ्र प्रत्यावर्तन के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है और यूएई के अधिकारियों द्वारा सभी समर्थन का आश्वासन दिया गया है। दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार से संपर्क कर रहे हैं और तेजी से हर संभव मदद कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास के एक बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'यूएई अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मरने वालों में एक भारतीय नागरिक है और 106 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।'

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने भी भारतीय शख्स की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि मृतक के शव को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। यूएई के अधिकारियों ने भी मदद का आश्वासन दिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार से संपर्क भी कर रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी दूसरे मृतक की राष्ट्रीयता की पुष्टि की है और कहा है कि आधिकारिक कागजी कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.