Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2020: साल के पहले सूर्य ग्रहण का मिडिल ईस्ट भी बना गवाह

साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर मिडिल ईस्ट देशों में भी देखने को मिला। अफ्रीका और एशिया में भी ग्रहण देखा गया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 08:55 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 08:55 AM (IST)
Solar Eclipse 2020: साल के पहले सूर्य ग्रहण का मिडिल ईस्ट भी बना गवाह
Solar Eclipse 2020: साल के पहले सूर्य ग्रहण का मिडिल ईस्ट भी बना गवाह

अबू धाबी, एपी। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर मिडिल ईस्ट देशों में भी देखने को मिला। अफ्रीका,  और एशिया में भी ग्रहण देखा गया। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण बीते दिन यानी 21 जून को पूरी दुनिया में अलग-अलग समय पर देखने को मिला। इस दौरान अलग-अलग देशों से ग्रहण की तस्वीरें सामने आई। कई देशो में दिन में ही रात हो गई। 

loksabha election banner

21 जून को निकला था ग्रहण

इस ग्रहण को 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा सूर्य के बहुत करीब होता है। रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 5.30 से खत्म हुआ। बता दें कि 21 जून को पूरी दुनिया में सुबह 10 बजे के बाद से यह ग्रहण निकला था। ऐसे में अलग-अलग देशों में अलग-अलग रंग में यह ग्रहण देखने को मिला। कोरोना संकट के दौरान इस दिन योगा दिवस भी मनाया गया। 

दुबई-ताइवान और भारत समेत की देशों में निकला ग्रहण

दुबई, ताइवान, जापान, और भारत में मिलियन लोगों ने इस इस सूर्य ग्रहण को देखा। दुबई में लोगों ने देखा की सूर्य को 85 फीसद चंद्रमा ने ढका हुआ। प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा इमारत पर ग्रहण की आश्चर्यजनक तस्वीरें भी सामने आई। 

14 वर्षों में निकलता है ग्रहण

दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसन अल-हरीरी के अनुसार, यह एक ऐसा दृश्य था जो अगले 14 वर्षों तक देश में संभव नहीं होगा। अल-हरीरी ने बताया कि पूरी दुनिया में चल रहे कोरोना संकट के चलते इस ग्रहण को देखने के लिए लोग इकट्ठा नहीं हो पाए। ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। लोगों ने इस सूर्य ग्रहण  फोटो और वीडियो का लाइव प्रसारण ऑनलाइन मीडिया पर लोगों ने शेयर किया।

बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट का सामना कर रही है, जिसके चलते सभी लोगों को कापी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 21 जून को देश मे ंफादर्स डे के साथ-साथ योगा दिवस भी मनाया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली। यही नहीं 21 जून के दिन सुबह 10 बजे के बाद से सूर्य ग्रहण भी पड़ा था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई। यह ग्रहण पुरी दुनिया में पड़ा था। अलग-अलग समय के अनुसार बीते दिन यह ग्रहण देखने को मिला। शहरों में कुछ घंटों के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.