Move to Jagran APP

Coronavirus: सऊदी अरब ने मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों का वीजा किया सस्पेंड

कोरोनावायरस के डर से सउदी अरब ने मक्का जाने वाले तीर्थ यात्रियों का वीजा निलंबित कर दिया है। दरअसल चीन के बाद कई देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ गए है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 10:54 AM (IST)
Coronavirus: सऊदी अरब ने मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों का वीजा किया सस्पेंड
Coronavirus: सऊदी अरब ने मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों का वीजा किया सस्पेंड

रियाद, एएनआइ।  सऊदी अरब ने गुरुवार को कोरोनो वायरस के डर के चलते मक्का जाने के इच्छुक तीर्थयात्रियों के वीजा को निलंबित कर दिया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने जारी किए बयान में कहा कि सरकार उमराह के उद्देश्य से राज्य में प्रवेश और पैगंबर की मस्जिद का अस्थायी रूप से दौरे को निलंबित कर रही है। मक्का के लिए इस्लामिक तीर्थयात्रा का जिक्र है जो वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस का जिन देशों में खतरा उनका वीजा निलंबित

उमराह हर महीने दुनिया भर से हजारों की संख्या में मुसलमानों को आकर्षित करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह उन देशों के पर्यटकों के लिए भी वीजा निलंबित कर रहा है, जहां नया वायरस एक खतरा है। यहां तक ​​कि चीन में बीमारी के उपरिकेंद्र में ताजा मामलों की संख्या में गिरावट के बावजूद एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में अचानक ही ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है।

ईरान में भई सामने आए कई मामले

इसी बीच ईरान में भी कई मामले सामने आए है। जहां 15 लोग इस वायरस का शिकार हुआ है। कोरोनावायरस आधिकारिक तौर पर COVID-19 के रूप में जाना जाता है। कुवैत और बहरीन के खाड़ी राज्यों ने भी इस सप्ताह अतिरिक्त मामलों की घोषणा की है।                                     

कोरोना वायरस से पूरे देश में हाहाकार

गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने पूरे दुनिया में लोगों को दहशत में डाला हुआ है। भारत समेत लगभग 29 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। चीन में लगातार कोरोना वायरस के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आए दिन बढ़ते संक्रमण के नए आंकड़े जारी किए जा रहे है। 

ये भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना वायरस के खिलाफ ट्रंप ने शुरू की जंग, उप राष्ट्रपति माइक पेंस को बनाया प्रमुख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.