Move to Jagran APP

अमेरिका में राजकुमारी रिमा बिंत बंदार होंगी सऊदी की पहली महिला राजदूत

सऊदी ने अमेरिका में राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अपना राजदूत नियुक्त किया है। राजकुमारी सऊदी की पहली महिला राजदूत हैं। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 11:00 AM (IST)
अमेरिका में राजकुमारी रिमा बिंत बंदार होंगी सऊदी की पहली महिला राजदूत
अमेरिका में राजकुमारी रिमा बिंत बंदार होंगी सऊदी की पहली महिला राजदूत

रियाद, एएफपी। सऊदी अरब ने अमेरिका में अपने राजदूत को बदल दिया है। एक शाही आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। सऊदी ने अमेरिका में राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अपना राजदूत नियुक्त किया है। राजकुमारी सऊदी की पहली महिला राजदूत हैं। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि राजकुमार खालिद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी के रक्षा मंत्री भी हैं। यह फेरबदल बीते साल अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया है। खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इस वजह से इसे काफी अहम माना जा रहा है।

राजकुमारी रिमा ने अमेरिका में काफी वक्त बिताया है क्योंकि उनके पिता भी वहां के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से ही स्नातक की डिग्री भी ली है। शाही खानदान से ताल्लुक रखनेवाली रिमा दुनिया की जानी-मानी महिला उद्यमी भी हैं। उन्होंने अपना हैंडबैग कलेक्शन भी लॉन्च किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.