Move to Jagran APP

सऊदी अरब में अब बिना संबंध बताए साथ रह सकते हैं महिला और पुरुष, सरकार ने दी अनुमति

साऊदी अरब में महिलाओं और पुरूषों को बिना संबंध बताए एक साथ रहने की अनुमति दे दी गई है। पर्यटक वीजा देने की पेशकश के बाद प्रशासन द्वारा ये फैसला लिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:17 AM (IST)
सऊदी अरब में अब बिना संबंध बताए साथ रह सकते हैं महिला और पुरुष, सरकार ने दी अनुमति
सऊदी अरब में अब बिना संबंध बताए साथ रह सकते हैं महिला और पुरुष, सरकार ने दी अनुमति

 रियाद, रॉयटर्स। सऊदी अरब अपने देश में नियम कानूनों को लेकर कितना सख्त है इसके बारे में तो हम सभी जानते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में वहां नियम कानूनों में थोड़ी नरमी भी बर्ती जा रही है। किए कानूनों में बदलाव किया गया है। इसी के साथ सऊदी अरब ने विदेशी पुरुषों और महिलाओं को एक दूसरे के साथ संबंध साबित किए बिना होटल का कमरे किराए पर लेने क अनुमति दे दी है। रूढ़िवादी मुस्लिम देश ने हाल ही में पर्यटक वीजा देने की व्यवस्था शुरू की है उसके बाद ये फैसला लिया गया है। 

loksabha election banner

ये अनुमति सिर्फ बाहरी महिला और पुरुषों को नहीं दी गई है बल्कि, साऊदी अरब की महिलाओं को कमरा किराए पर लेने की अनुमति है। यह कदम साऊदी में रह रही महिलाओं के लिए  आसानी से यात्रा करने और अविवाहित विदेशी यात्रियों के लिए  खाड़ी राज्य में एक साथ रहने में मदद करेगा। 

सऊदी पर्यटन आयोग और राष्ट्रीय विरासत ने शुक्रवार को अरबी भाषा के समाचार पत्र ओकाज की एक रिपोर्ट के बाद जिसमें कहा गया था कि सभी सऊदी नागरिकों को होटलों में चैक-इन करने से पहले परिवार की आईडी या रिश्ते का प्रूफ दिखाने के लिए कहा जाता था लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए अब ये यह आवश्यक नहीं है। साथ ही कहा गया है कि सभी सऊदी महिलाएं अकेले होटलों में बुकिंग कर सकती हैं और चेक-इन के वक्त आईडी प्रदान कर सकती हैं।

बता दें कि पिछले ही हफ्ते सऊदी अरब ने 49 देशों के पर्यटकों को वीजा देने की पेशकश कर दी है। सरकार ने तेल आयात पर निर्भर अपनी अर्थव्यवस्था में उछाल लाने के लिए ये फैसला लिया है। सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर कई सख्त नियम कानून में बदलाव करते हुए पिछले साल अगस्त में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने की अनुमित दे दी थी। साथ महिलाओं को अकेले विदेश जाने पर लगाए गए प्रतिबंध को भी खत्म कर दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.