इराक सरकार ने लगाया विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, कोरोना संक्रमण के चलते लिया फैसला
इराक ने विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने पड़ोसी देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-तमीमी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित इसकी जानकारी दी।
बगदाद, एएनआइ। इराक ने विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने पड़ोसी देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-तमीमी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित इसकी जानकारी दी। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी दिनों में किसी भी विदेशी को इराक में प्रवेश नही दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-तमीमी ने बताया कि पड़ोसी देशों में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह निर्णय लिया गया है। अल-तमीमी ने कहा कि मंत्रालय ने सभी इराकी प्रांतों में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय में एक एकीकृत योजना तैयार की है। हमें उम्मीद है कि अरबईन के बाद कोरोनोवायरस संक्रमण की संख्या में कोई वृद्धि नहीं होगी।
इराक में कोरोना के 3,438 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 319,035 हो गया है। वहीं 64 नई मौतों के साथ 8,555 हो गई है। इस बीमारी से देश में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। यहां पर अभी तक 253,591 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बता दें कि इस पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 68 लाख 25 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 99 हजार से ज्यादा हो गई है। इसके बाद भारत दूसरे नंबर पर है। पिछले दिनों लगातार 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद अब देश में पिछले 24 घंटे में 86,961 नए संक्रमित मामले दर्ज किए हैं।
इस वक्त देश में संक्रिय मामलों की संख्या 10,03,299 है। दुनिया संक्रमितों की लिस्ट में भारत दूसरे पायदान पर बना हुआ है।वहीं कोरोना से मरनेवालों मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,130 मरीजों की मौत के साथ आंकड़ा 87 लाख 882 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी है।