ईरान में 24 घंटे में दर्ज हुए 2,548 नए मामले, जानें अबतक का कुल आंकड़ा
ईरान में पिछले 24 घंटे में 2548 नए मामले दर्ज किए हैं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 306752 हो गया है।
तेहरान,आइएएनएस। ईरान में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 306,752 हो गई, पिछले 24 घंटों में 2,548 नए मामले दर्ज किए गए। स्टेट टीवी ने इसकी जानकारी दी है। ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सिमा सदात लारी ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि 1,067 मरीज अस्पताल में भर्ती कि गए हैं।
दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश
बता दें कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त सभी लोग इस वायरस से परेशन है।वैश्विक स्तर पर इस वायरस का आंकड़ा 1 करोड़ 77 लाख 59 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 6 लाख 82 हजार के पार पहुंच गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका इस वायरस से ग्रस्त है। यहां पर संक्रमितो का आंकड़ा 46 लाख 96 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 1 लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 27 लाख 8 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मौत की संख्या 93 हजार के पार पहुंच गई है।
ब्राजील दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश
27 लाख 7 हजार 8 सौ 77 संक्रमित मामलों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है यहां कुल 93 हजार 5 सौ 63 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर है और इसके बाद रूस है जहां 8 लाख 43 हजार 90 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में 5 लाख 3 हजार 2 सौ 90 लोग संक्रमित हैं।
तीसरे स्थान पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश
संक्रमण के मामलों में भारत तीसरे स्थान पर है और इसके बाद रूस है जहां 8 लाख 43 हजार 90 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में 5 लाख 3 हजार 2 सौ 90 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा मेक्सिको में 4 लाख 34 हजार 1 सौ 93 लोग संक्रमित हैं।