Move to Jagran APP

जॉडर्न के शाही परिवार में घमासान, पूर्व राजकुमार घर में नजरबंद, वीडियो जारी कर खुद किया दावा

जॉर्डन के पूर्व राजकुमार और किंग अब्दुल्ला II के सौतेले भाई ने दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। ऐसे में जॉडर्न के शाही परिवार में चल रहा घमासान पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर हो गया है। साम्राज्य के शीर्ष पदस्थ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 11:30 AM (IST)
जॉडर्न के शाही परिवार में घमासान, पूर्व राजकुमार घर में नजरबंद, वीडियो जारी कर खुद किया दावा
जॉर्डन के पूर्व राजकुमार हमजा बिन हुसैन।

अम्मान, एएनआइ। जॉर्डन के पूर्व राजकुमार और किंग अब्दुल्ला II के सौतेले भाई ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। ऐसे में जॉडर्न के शाही परिवार में चल रहा घमासान पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर हो गया है।  साम्राज्य के शीर्ष पदस्थ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें शाही परिवार के सदस्य शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एक वीडियो में पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर में रहने का आदेश दिया गया है। जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा इसके बाद से उनके कई जानने वाले लोगों और दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी सुरक्षा हटा दी गई है और इंटरनेट और फोन लाइनों को भी काट दिया गया है।

loksabha election banner

प्रिंस हमजा ने कहा कि कंपनी ने बताया है कि उनके पास जो सैटेलाइट इंटरनेट है उनके कनेक्शव काटने का निर्देश दिया गया है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि वे आखिरी बार संवाद कर रहे हों। एक अंतरराष्ट्रीय वकील, मलिक आर डाहलान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को पुष्टि की कि यह वीडियो प्रिंस हमजा का है और स्थिति पर चिंता जताई। प्रिंस हमजा ने वीडियो में कहा कि वह इस रिकॉर्डिंग को यह स्पष्ट करने के लिए बनाया है कि वे किसी साजिश या नापाक संगठन या विदेशी-समर्थित समूह का हिस्सा नहीं हैं, जैसा कि यहां हमेशा दावा किया जाता है।

वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि जॉर्डन की पुलिस द्वारा 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने प्रिंस हामजा के आंदोलन पर रोक लगाने पर आवाज उठाई थी। अधिकारियों ने इसे जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा बताया था। जॉर्डन में शीर्ष अधिकारियों और शाही परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी असामान्य है। सामान्य रूप से स्थिर अरब सम्रराज्य पश्चिमी देशों का काफी बढ़िया सहयोगी रहा है। खासकर मिडिल ईस्ट में आतंकवाद विरोधी सहयोग में। गिरफ्तार किए गए लोगों में जॉर्डन के शाही परिवार के सदस्य हसन बिन ज़ैद और सऊदी अरब के दूत और किंग अब्दुल्ला के लंबे समय के विश्वासपात्र इस्माईल अवधल्लाह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.