Move to Jagran APP

मिस्त्र ने चलाया बड़ा सैन्य अभियान, 16 आतंकवादी ढेर

सेना ने पिछले कुछ महीनों में आतंकवादियों के 66 ठिकानों के निशाना बनाया है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 05:17 PM (IST)
मिस्त्र ने चलाया बड़ा सैन्य अभियान, 16 आतंकवादी ढेर
मिस्त्र ने चलाया बड़ा सैन्य अभियान, 16 आतंकवादी ढेर

काइरो (रायटर)। मिस्त्र की सेना ने सिनाई क्षेत्र में शुक्रवार से बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की शुरुआत की है। अब तक 16 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। चार गिरफ्तार किए गए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनका पहला लक्ष्य लगातार हमले कर आतंकियों की कमर तोड़ना है।

loksabha election banner

सेना ने पिछले कुछ महीनों में आतंकवादियों के 66 ठिकानों के निशाना बनाया है। इनमें हथियारों के डिपो, कार, बाइक आदि शामिल हैं। नए अभियान को विशेष रूप से सिनाई क्षेत्र तक सीमित रखा गया है। वैसे नील डेल्टा और पश्चिम रेगिस्तान के इलाके भी सेना के निशाने पर हैं। मिस्त्र में इस साल मार्च में चुनाव होने हैं।

राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पिछले साल नवंबर में सेना को आतंकियों का तीन महीने के भीतर सफाया कर डालने का आदेश दिया था। गत वर्ष यहां मस्जिद पर हुए एक आतंकी हमले में तीन सौ से अधिक लोग मारे गए थे। पूरे अरब में यह सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। अरब जगत में मिस्त्र सबसे अधिक आबादी वाला देश है। सैन्य अभियान की व्यापकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसमें मिस्त्र की वायु, जल और थल सेना समेत पुलिस और सीमा रक्षक बल भी हिस्सा ले रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.