Move to Jagran APP

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वालों को दी यात्रा प्रतिबंधों में छूट, जानिए क्या रखी है शर्त

दुबई में अधिकारियों ने भारत सहित कुछ देशों के अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। इसको लेकर एक शर्त रखी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए उन्हें संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) द्वारा स्वीकृत कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगी होनी जरूरी है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:37 AM (IST)
दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वालों को दी यात्रा प्रतिबंधों में छूट, जानिए क्या रखी है शर्त
दुबई ने भारत से यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील।(फोटो: दैनिक जागरण)

दुबई, प्रेट्र। दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे दी है। इन लोगों को यूएई द्वारा स्वीकृत टीके की दोनों खुराक लेनी होगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल को अपडेट करने की घोषणा की। भारत से दुबई आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने जिन चार टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है।

loksabha election banner

23 जून से लागू हो रहा नियम

गल्फ न्यूज ने बताया कि दुबई में संकट और आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति, शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की अध्यक्षता में 23 जून से दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के लिए दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अपडेट की घोषणा की। भारत से दुबई आने वाले यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से अप्रवासी यात्रियों को भी टीकाकरण और पीसीआर परीक्षण शर्तों के अधीन यात्रा करने की अनुमति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा से 48 घंटे पहले लिए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट की भी जरूरत होगी।

हालांकि, यूएई के नागरिकों को इससे छूट दी गई है। केवल क्यूआर-कोडेड नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट ही उनके लिए काफी होगी। इसके अलावा भारत से यात्रियों को दुबई जाने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है। दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और पीसीआर टेस्ट से भी गुजरना होगा। इसके अलावा दुबई पहुंचने के बाद भारत से यात्रियों को तब तक क्वारंटाइन से गुजरना होगा जब तक कि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट नहीं आ जाता है, जो 24 घंटों के भीतर होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.