Coronavirus in Qatar: एक दिन में 238 मामलों की पुष्टि से हड़कंप, मरीजों की संख्या 262 हुई
कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामलों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। देश में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 262 हो गई है।
दोहा,आइएएनएस। कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामलों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। देश में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 262 हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय अनुसार सभी नए मरीजों को पहले तीन मामले सामने आने के बाद निगरानी में रखा गया था। जानकारी के अनुसार पहले तीन मरीज एक ही साथ रहते थे। मंत्रयाल ने कहा है कि इन तीनों के संपर्क से सभी लोग संक्रमित हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इन लोगों के संपर्क में आए लोग संक्रमित हो सकते हैं। दे पेनिनसुला कतर की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित सभी लोगों हालत स्थिर है। इनका इलाज सेंटर फॉर ट्रांज़िशनल डिजीज में चल रहा है।
4 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध
मंत्रालय के लोग अपनी और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एहतियात बरत रहे हैं। अब तक, कतर ने वायरस से किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसने शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है, सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद कर दिया है, जिसमें MotoGP भी शामिल है और 14 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ईरान मीडिल ईस्ट में वायरस का केंद्र
बता दें कि बहरीन ने पहले ईरान से वापस लाए गए नागरिकों में 77 लोगों में संक्रमण की जानकारी दी थी, जो मीडिल ईस्ट में वायरस का केंद्र है। सऊदी अरब में होने वाली जी 20 अर्थव्यवस्थाओं की दो बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। कुवैत में 72 मामलों की पुष्टि के बाद शुक्रवार से शुरू होने वाली सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को रोक लाने की घोषणा कर दी है और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को छोड़कर 12 मार्च से 26 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का भी फैसला लिया है। इसने लोगों को रेस्तरां और कैफे में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।