Move to Jagran APP

कार्लोस गोन मामले में टोक्यो की अदालत ने अमेरिकी सेना के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे को सजा सुनाई

कार निर्माता कंपनी निसान के चेयरमैन रहे कार्लोस गोन को जापान से भागने में मदद करने के लिए टोक्यो की एक अदालत ने सोमवार को अमेरिकी सेना के विशेष बल के दिग्गज माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे को एक साल आठ महीने की सजा सुनाई है।

By Avinash RaiEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 12:04 PM (IST)
कार्लोस गोन मामले में टोक्यो की अदालत ने अमेरिकी सेना के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे को सजा सुनाई
टोक्यो की अदालत ने अमेरिकी सेना के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे को सजा सुनाई

टोक्यो, रायटर। कार निर्माता कंपनी रेनॉ और निसान के चेयरमैन और सीईओ रहे कार्लोस गोन को जापान से भागने में मदद करने के लिए टोक्यो की एक अदालत ने सोमवार को अमेरिकी सेना के विशेष बल के दिग्गज माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे को एक साल आठ महीने की सजा सुनाई है। कार्लोस गोन भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से नजरबंद थे। गोन को नाटकीय तरीके से भगाने के लिए दोनों अमेरिकी लोगों की गिरफ्तार किया गया था। माइकल टेलर को और उनके बेटे को मैसाचुसेट्स की एक जेल में रखा गया था हैं।

loksabha election banner

अमेरिकी सेना के विशेष बल के दिग्गज माइकल टेलर और उनके बेटे पीटर ने टोक्यो की अदालत से पिछले महीने माफी मांगी थी और कहा था कि उन्हें जापान के कंसाई हवाई अड्डे से निजी जेट के एक बॉक्स में छिपा कर जापान से गोन की तस्करी में अपनी भूमिका पर खेद है।

आपकों बता दें कि कार्लोस गोन पर आरोप था कि उन्होंने लगभग 6.5 अरब रुपये के घालमेल किया था, आरोप लगने के बाद उनको 2018 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गोन को जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह 2019 में जापान से फरार हो गया था। कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए कार्लोस गोन जापान से भगकर लेबनान चले गए थे। गोन पर लगे आरोप पर जापान के लोग हैरान थे। जापान से भागने के बाध गोन ने अपनी सफाई दी थी और बताया था कि वह जापान से क्यों भागे, उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि उनकों हिरासत में लिए जाने के बाद से किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा था। उन्हें पहले से ही दोषी मान जा चुका था, जिसकी वहज से वह वहां से भाग गए।

कार्लोस गोन के भ्रष्टाचार की वजह से निसान कंपनी की इमेज निगेटिव हो गई है और कंपनी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.