Move to Jagran APP

जापान में एक मई से शुरू होगा नया शाही युग 'रीवा', सरकार ने की घोषणा

रीवा की शुरुआत के साथ 1989 में शुरू हुए हीसेई युग का अंत होगा। जापानी कैलेंडर प्रणाली गेंगो के मुताबिक देश में काल निर्धारण में अब रीवा नाम प्रयोग किया जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 09:27 AM (IST)
जापान में एक मई से शुरू होगा नया शाही युग 'रीवा', सरकार ने की घोषणा
जापान में एक मई से शुरू होगा नया शाही युग 'रीवा', सरकार ने की घोषणा

टोक्यो, रायटर। जापान में एक मई को युवराज नारुहितो के राजगद्दी संभालते ही नए शाही युग की शुरुआत होगी। इसका नाम 'रीवा' रखा गया है। यह नाम एक प्राचीन कविता से लिया गया है। जापान की सरकार ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

loksabha election banner

राजधानी टोक्यो में इस घोषणा को बड़ी संख्या में लोगों ने जगह-जगह लगाई गई बड़ी टीवी स्क्रीनों पर देखा। रीवा की शुरुआत के साथ 1989 में शुरू हुए हीसेई युग का अंत होगा। जापानी कैलेंडर प्रणाली गेंगो के मुताबिक, देश में काल निर्धारण में अब रीवा नाम प्रयोग किया जाएगा।

जापान में ग्रेगरी कैलेंडर के अलावा स्वदेशी गेंगो कैलेंडर का प्रयोग भी बड़े स्तर पर होता है। जापान के वर्तमान राजा सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल को राजगद्दी छोड़ रहे हैं।

दो सदी से भी ज्यादा समय में स्वेच्छा से राजगद्दी छोड़ने वाले वह पहले राजा हैं। उनके स्थान पर मौजूदा युवराज नारुहितो राजगद्दी संभालेंगे। नए राजा के सत्तासीन होने पर देश में पारंपरिक तौर पर नए शाही युग की शुरुआत होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.