Move to Jagran APP

चौथी बार जापान के प्रधानमंत्री बने शिंजो एबी

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी आलोचकों का मानना है कि शिंजो की लोकप्रियता में गिरावट आई है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 01 Nov 2017 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 05:17 PM (IST)
चौथी बार जापान के प्रधानमंत्री बने शिंजो एबी
चौथी बार जापान के प्रधानमंत्री बने शिंजो एबी

टोक्यो, एएफपी। जापान में 22 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने शिंजो एबी को फिर प्रधानमंत्री चुन लिया है। 63 वर्षीय शिंजो चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले वह 2006, 2012 और 2014 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे।

loksabha election banner

शिंजो ने इस चुनाव में गिरती जन्म दर, उत्तर कोरिया से लगातार मिल रही युद्ध की धमकी और अमेरिका द्वारा थोपे गए संविधान में बदलाव को मुद्दा बनाया था। संसद के 465 सीट वाले निचले सदन में 312 सांसदों और उच्च सदन में 242 में से 151 सांसदों का वोट हासिल कर शिंजो लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भी आलोचकों का मानना है कि शिंजो की लोकप्रियता में गिरावट आई है। उनकी जीत में कमजोर विपक्ष को भी एक कारण बताया जा रहा है। टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोइके ने चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बना ली थी। जिसकी वजह से मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी बिखर गई और शिंजो को मजबूत टक्कर देने में असफल रही।

यह भी पढ़ें:लगातार पांचवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले शिंजो एबी रच सकते हैं इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.