Earthquake: जापान के चीबा में भूकंप, 6.2 की तीव्रता से हिली धरती
Earthquake in Japan 6.2 तीव्रता के साथ जापान के चीबा प्रिफेक्चर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
टोक्यो, आइएएनएस। Earthquake in Japan: जापान में गुरुवार को चीबा प्रिफेक्चर के पूर्वी तट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency, JMA) ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, सुबह करीब 4.47 बजे ये झटके आए। अभी तक सुनामी को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
पिछले माह भी जापान के फुकुशिमा प्रांत में 5.3 वाले भूकंप के तेज झटके को महसूस किया गया। उस वक्त भूकंप का केंद्र समुद्र तट से दूर था। जिसका उपरिकेंद्र 50 किलोमीटर नीचे गहराई में था। जापान को रिंग ऑफ फायर की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। 'रिंग ऑफ फायर' वह क्षेत्र है जहां अक्सर भूकंप के झटके आते हैं और ज्वालामुखी फटने की घटनाएं होती हैं। वर्ष 2011 में 11 मार्च को 9.0 की तीव्रता वाला विनाशकारी भूकंप आया था जिससे आई सुनामी में हजारों लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
जापान के असाही में एक स्टोर में काम करने वाले क्लर्क ने कहा, '30 सेकेंड से एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस हुए और इस दैरान ऐसा लगा जैसे नीचे से ऊपर की ओर कोई धक्का दे रहा हो। लेकिन इस दौरान न तो शेल्फ से कुछ गिरा और न कोई शीश टूटा।' चीबा के इचिहारा में 80 वर्षीय एक महिला भूकंप के झटके के कारण गिर गई और उसका बायां पैर टूट गया। समुद्र से नजदीक होने के कारण यहां खूबसूरत दृश्य मौजूद हैं। जापानी शब्द चीबा का अर्थ है हजारों पत्ते।
पिछले साल चीन के वुहान प्रांत में आए घातक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा कर रखा है। हालांकि इस साल के अंत तक इसके लिए वैक्सीन विकसित करने का दावा कई देशों ने किया है। दुनिया भर में अब तक कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 92 लाख 77 हजार के पार हो गया जबकि 4 लाख 78 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।