Move to Jagran APP

टोक्यो में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, चीन स्थानीय भाषा की किताबों को हटाने की फिराक में

मंगोलियाई नागरिकों ने उत्तरी चीन के स्वायत्त क्षेत्र इनर मंगोलिया में मंदारिन भाषा को बढ़ावा दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 09:03 PM (IST)
टोक्यो में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, चीन स्थानीय भाषा की किताबों को हटाने की फिराक में
टोक्यो में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, चीन स्थानीय भाषा की किताबों को हटाने की फिराक में

टोक्यो, एएनआइ। जापान में रहने वाले मंगोलियाई नागरिकों ने राजधानी टोक्यो में स्थित चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने उत्तरी चीन के स्वायत्त क्षेत्र इनर मंगोलिया में मंदारिन भाषा को बढ़ावा दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस क्षेत्र में चीन अपनी इस प्रमुख भाषा में शिक्षा को जबरन थोप रहा है। दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे।

loksabha election banner

नई शिक्षा नीति: चीन इनर मंगोलिया से स्थानीय भाषा की किताबों को हटाने की फिराक में

इनर मंगोलिया में चीन की इस नीति के खिलाफ गुस्सा है। पिछले हफ्ते यहां के हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर बीजिंग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। चीन अपनी नई शिक्षा नीति के जरिये इस क्षेत्र से स्थानीय भाषा की किताबों को हटाने की फिराक में है।

माता-पिता ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से किया इन्कार

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, चीन की नई नीति के खिलाफ माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने से इन्कार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.