Move to Jagran APP

वोटरों को गिफ्ट देने पर Donation स्कैंडल में फंसे जापान के व्यापार मंत्री, देना पड़ा इस्तीफा

जापान के व्यापार मंत्री को डोनेशन कांड में नाम आने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनपर अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को गिफ्ट भेंट करने का आरोप है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:18 AM (IST)
वोटरों को गिफ्ट देने पर Donation स्कैंडल में फंसे जापान के व्यापार मंत्री, देना पड़ा इस्तीफा
वोटरों को गिफ्ट देने पर Donation स्कैंडल में फंसे जापान के व्यापार मंत्री, देना पड़ा इस्तीफा

टोक्यो, एएफपी। जापान के व्यापार मंत्री ने शुक्रवार को डोनेशन कांड में नाम आने पर इस्तीफा दिया। जापान के नए व्यापार मंत्री ने वोटरों को धन और उपहार देकर चुनाव नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

एक मैगजीन ने बताया कि जापान के व्यापार मंत्री ईशू सुगावरा  ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक परिवार को 20,000 येन(जापानी मुद्रा) दिया। जिसके बाद वह संदेह के घेरे में आ गए। क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि उन्होंने अन्य मतदाताओं को लुभाने के लिए उपहार दिए, जिसमें महंगे तरबूज, यहां तक कि केकड़े भी शामिल हैं। इसमें शामिल रकम जापान के चुनाव कानून का उल्लंघन है। इसलिए उनपर कार्रवाई हुई है।

जापान के प्रधानमंत्री ने बताया कि मंत्री सुगावरा ने कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।सुगावारा ने आबे को बताया और बाद में संवाददाताओं से कहा 'यह मेरा उद्देश्य नहीं है कि संसदीय बहस का यह मुद्दा स्टाल (घोटाले के कारण) बने।सुगावारा को हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल में नियुक्त किया गया था लेकिन उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को संभालने के प्रमुख पोर्टफोलियो को नहीं संभाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.