Move to Jagran APP

जापान में नए राजा की ताजपोशी पर 10 दिन की छुट्टी दिए जाने पर आखिर क्‍यों खफा हैं जापानी

दुनिया के कई मुल्‍कों में राष्‍ट्रीय पर्व पर होने वाले अवकाश खुशी का विषय हो सकता है। लेकिन जापान में इसके उलट तस्‍वीर है। जापानी नाग‍रिक इस राजकीय अवकाश से नाराज है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 02:04 PM (IST)
जापान में नए राजा की ताजपोशी पर 10 दिन की छुट्टी दिए जाने पर आखिर क्‍यों खफा हैं जापानी
जापान में नए राजा की ताजपोशी पर 10 दिन की छुट्टी दिए जाने पर आखिर क्‍यों खफा हैं जापानी

टोक्‍यो, जागरण स्‍पेशल । कोई देश यूं ही महान नहीं बन जाता। वहां रहने वाले लोगों की सोच उनकी कार्य संस्‍कृति उसे महान बनाती है। कार्य संस्‍कृति का एक ताजातरीन उदाहरण जापान में देखा जा सकता है। जापान में नए राजा नारुहितो की ताजपोशी पर देश के कर्मचारियों को 10 दिनों का राष्‍ट्रीय अवकाश प्रदान किया गया है। इस दौरान जापान में सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद होंगे। दुनिया के कई मुल्‍कों में राष्‍ट्रीय पर्व पर होने वाले अवकाश खुशी का विषय हो सकता है। लेकिन जापान में इसके उलट तस्‍वीर है। जापानी नाग‍रिक इस राष्‍ट्रीय अवकाश से नाराज है। शायद, जापानी लोगों की यही सोच और उनकी कार्य संस्‍कृति जापान को महान बनाती है।
दरअसल, जापान में इस वर्ष एक मई को युवराज नारुहितो के राजगद्दी संभालते ही नए शाही युग की शुरुआत हो जाएगी। जापान में यह नई राजशाही 'रीवा' के नाम से जानी जाएगी। नए शाही के स्‍वागत में जापानी सरकार ने 27 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अवकाश की घोषणा की है।

इस दौरान जापान के सभी स्‍कूल एवं सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्‍ठान बंद रहेंगे। इस छुट्टी को लेकर जापान की 45 फीसद से अधिक आबादी नाखुश है। वह इस छुट्टी काे जायज नहीं मान रही है। यह बात यह एक स्‍थानीय अखबार द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आई है।
अवकाश से नाराज लोगों का यह तर्क था कि आखिर इन दस दिनों के अवकाश में क्‍या करेंगे। वह इन छुट्टियों को कैसे बिताएंगे। यह सबसे बड़ी समस्‍या है। सर्वे का दावा है कि हालांकि, 35 फीसद लोगों इस अवकाश से खुश दिखे। उनका कहना है कि इन दस दिनों में खुब धूमेंगे-फ‍िरेंगे। उधर, कुछ लोगों का मानना है कि देश में इतनी लंबी छूट्टी से जापानी की राजधानी टोक्‍यो समेत कई बड़े शहर खाली हो जाएंगे। उनका तर्क था कि क्‍यों कि जापनी लोग विदेश जाने का मौका तलाशते रहते हैं। 

loksabha election banner

दुनियाभर में जापान अपनी अनूठी कार्य संस्‍कृति के लिए जाना जाता है। जपानी लोगों की गणना अत्‍यधिक परिश्रमी और मेहनतकस लोगों में होती है। जापानी लोग अपने सहयोगियों का भी बड़ा ख्‍याल रखते हैं। देश में करीब दो तिहाई कमर्चारी सिर्फ इस वजह से अवकाश नहीं लेते, क्‍यों इससे उनके साथी को दिक्‍कत हो सकती है। देश में यह नियम है कि प्रत्‍येक कर्मचारी वर्ष भर में दस दिन का सवैतनिक छुट्टी ले सकता है।
लेकिन यहां कर्मचारी इस अवकाश का उपयोग न के बराबर करता है। जब अवकाश नहीं लेता तो हर वर्ष उसकी छुट्टियों में इजाफा होता चला जाता है। गत वर्ष जापानी सरकार ने लगातार कार्य करने वाले कर्मचारियों को महीने के आखिरी शुक्रवार को जल्‍द घर जाने का विकल्‍प दिया, जिससे वह अपने साप्‍ताहिक अवकाश के लिए बेहतर योजना बना सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.