Move to Jagran APP

दक्षिण चीन सागर में जापानी पनडुब्बी कुरोशिरो ने पहली बार किया सैन्य अभ्यास

चीन ने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं किया जाए जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:40 PM (IST)
दक्षिण चीन सागर में जापानी पनडुब्बी कुरोशिरो ने पहली बार किया सैन्य अभ्यास
दक्षिण चीन सागर में जापानी पनडुब्बी कुरोशिरो ने पहली बार किया सैन्य अभ्यास

टोक्यो, रायटर। विवादित दक्षिण चीन सागर में जापान की नौसेना के अभ्यास में पहली बार एक पनडुब्बी भी शामिल की गई। यह सैन्य अभ्यास हालांकि चीन के दावे वाले जलक्षेत्र से दूर किया गया। इसके बावजूद चीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा कोई काम नहीं किया जाए जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचे। चीन तकरीबन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इस दावे को मजबूती देने के लिए उसने कई कृत्रिम द्वीपों पर सैन्य ठिकाने भी बना रखे हैं।

loksabha election banner

जापान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा कि कुरोशिरो पनडुब्बी गुरुवार को अन्य जापानी युद्धपोतों के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल हुई थी। इस अभ्यास में हेलीकॉप्टर वाहक पोत कागा ने भी हिस्सा लिया। यह पोत इस समय दो महीने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र की यात्रा पर है।

भड़के चीन ने कहा, क्षेत्रीय शांति को क्षति पहुंचाने वाला काम ना करें

जापानी सैन्य अभ्यास में पहली बार पनडुब्बी शामिल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन आग्रह करता है कि बाहरी देश उन प्रयासों का सम्मान करें जिसमें क्षेत्रीय देश दक्षिण चीन सागर मसले का हल बातचीत के जरिये निकालने में जुटे हैं।'

ये देश भी करते हैं अपना दावा

चीन वैसे तो पूरे दक्षिण चीन सागर पर ही अपने अधिकार का दावा करता है, लेकिन ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और ताइवान भी उस पर अपना दावा करते हैं। इस क्षेत्र में स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका भी सैन्य अभ्यास कर चुका है। पिछले माह ब्रिटेन की नौसेना का युद्धपोत एचएमएस एल्बियन दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे वाले द्वीपों के पास से गुजरा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.