Move to Jagran APP

आम व्यक्ति से शादी करने वाली जापान की पूर्व राजकुमारी ने छोड़ा देश, आलोचनाओं के बाद पहुंची अमेरिका

पूर्व राजकुमारी माको कोमुरो और उनके पति केई कोमुरो टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे से न्यूयार्क के लिए रवाना हुए। केई कोमुरो फोर्दम यूनिवर्सिटी ला स्कूल से स्नातक हैं और वह न्यूयार्क की एक ला फर्म में नौकरी करते हैं। हालांकि उन्हें बार की परीक्षा अभी उत्तीर्ण करनी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 09:48 AM (IST)
आम व्यक्ति से शादी करने वाली जापान की पूर्व राजकुमारी ने छोड़ा देश, आलोचनाओं के बाद पहुंची अमेरिका
नवविवाहित जोड़े को देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

टोक्यो, एपी। अपना शाही दर्जा त्यागकर एक साधारण व्यक्तिसे शादी करने वाली जापान की राजकुमारी अपने पति के साथ अमेरिका के न्यूयार्क पहुंच गई हैं। नवविवाहित जोड़े को देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व राजकुमारी माको कोमुरो और उनके पति केई कोमुरो टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर कैमरों के फ्लैश के बीच विमान में सवार हुए। जापान के प्रमुख समाचार चैनलों ने इसका सीधा प्रसारण किया।

loksabha election banner

केई कोमुरो 'फोर्दम यूनिवर्सिटी ला स्कूल' से स्नातक हैं और वह न्यूयार्क की एक ला फर्म में नौकरी करते हैं। हालांकि, उन्हें बार की परीक्षा अभी उत्तीर्ण करनी है और इसी को आधार बनाकर स्थानीय मीडिया ने उनपर हमला किया था।उन्होंने पिछले महीने टोक्यो में शादी का पंजीकरण कराने के बाद कहा था, मैं अपनी जिंदगी उस व्यक्ति के साथ गुजारना चाहता हूं, जिससे मैं प्यार करता हूं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या केई कोमुरो इतना पैसा कमा पाएंगे कि दंपती न्यूयार्क के मैनहट्टन में रहने का खर्च उठा सकेगा और क्या पूर्व राजकुमारी अपने पति का आर्थिक रूप से समर्थन करेंगी। शाही परिवार के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है, लेकिन यह राष्ट्र के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। परिवार औपचारिक कार्यक्रमों में भाग लेता है और आपदा क्षेत्रों का दौरा करता है।

बता दें कि जापान कई मायनों में आधुनिक है, लेकिन पारिवारिक संबंधों व महिलाओं को लेकर उसके मूल्य कुछ हद तक पुरातनवादी हैं। यह कोई पहला मामला नहीं, जब किसी राजकुमारी को राजभवन छोड़ना पड़ा है। इससे पहले भी जापान मे कई राजकुमारियों को राजभवन छोड़ना पड़ा है। माको सम्राट नरूहितो की भतीजी हैं। नरूहितो ने भी आम महिला मसाको से शादी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.