Move to Jagran APP

जापानी राजकुमारी को शादी करने के लिए छोड़ना पड़ा शाही दर्जा, जानें क्यों हुआ ऐसा

अयाको ने शादी समारोह में विशेष पारंपरिक परिधान किमोनो और मोरियो ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 08:01 AM (IST)
जापानी राजकुमारी को शादी करने के लिए छोड़ना पड़ा शाही दर्जा, जानें क्यों हुआ ऐसा
जापानी राजकुमारी को शादी करने के लिए छोड़ना पड़ा शाही दर्जा, जानें क्यों हुआ ऐसा

टोक्यो, रायटर। जापान की राजकुमारी अयाको ने आम आदमी से शादी करने के लिए शाही दर्जा छोड़ दिया। 28 वर्षीय अयाको ने सोमवार को यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ केई मोरिया (32) के साथ शादी रचाई। मोरियो शिपिंग कंपनी निप्पन यूसेन में काम करते हैं। अयाको जापान के सम्राट अकिहितो के दिवंगत चचेरे भाई प्रिंस ताकामाडो की तीसरी बेटी हैं।

loksabha election banner

अयाको ने शादी समारोह में विशेष पारंपरिक परिधान किमोनो और मोरियो ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था। जापान के शाही परिवार के सदस्य पिछली तीन पीढि़यों से अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं। सम्राट अकिहितो पहले युवराज थे जिन्होंने आम लड़की मिचिको से शादी की थी जो बाद में जापान की महारानी बनीं। लेकिन जापान के उत्तराधिकार कानून के तहत शाही परिवार की लड़कियों को आम आदमी से शादी करने पर अपना शाही दर्जा छोड़ना पड़ता है।

शाही परिवार के घटते सदस्यों को देखते हुए शाही परिवार उत्तराधिकार कानून में बदलाव की मांग उठ रही है। फिलहाल शाही परिवार में चार पुरुष उत्तराधिकारी हैं। क्राउन प्रिंस नारुहितो अगले साल गद्दी छोड़ रहे सम्राट अकिहितो की जगह लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.