जापान में इंसान से कुत्ता बन गया शख्स, इसके लिए खर्च किए 12 लाख रुपये, जानें- पूरी कहानी
man become a dog जापान में एक शख्स को कुत्ते जैसा दिखने का शौक चढ़ा। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने कुत्ते का विशेष कास्ट्यूम बनवाया। यह कास्ट्यूम पहनने के बाद वह हूबहू कुत्ते जैसा दिख रहा है।

टोक्यो, एजेंसी। जापान का एक शख्स टोको अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल टोको को बचपन से ही कुत्तों से खासा प्यार था। इसीलिए उसे कुत्ते जैसा दिखने का शौक चढ़ा। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने कुत्ते का विशेष कास्ट्यूम बनवाया। यह कास्ट्यूम पहनने के बाद वह हूबहू कुत्ते जैसा दिख रहा है। टोको ने इंटरनेट मीडिया पर कुत्ता बनने के बाद तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस खास कास्ट्यूम को बनाने में टोको ने कुल दो मिलियन येन यानी करीब 12 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसे बनने में 40 दिन लगे।
जानकारी के मुताबिक, जापान के इस शख्स का नाम टोको (toco)है। इस शख्स को कुत्ता जैसा दिखने का ऐसा शौक चढ़ा कि इसने इसके लिए करीब 12 लाख रुपये खर्च कर दिए। इतने रुपये खर्च करके उसने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया है, जिसे पहनकर वह एकदम कुत्ता जैसा दिखता है। कोई भी उसे पहचान नहीं सकता। टोको ने अपने ट्विटर हैंडल से बकायदा कुत्ता बनने के बाद तस्वीरें भी शेयर की हैं।
【制作事例 追加】
犬 造型スーツ
個人の方からのご依頼で、犬の造型スーツを制作しました。
コリー犬をモデルにしており、本物の犬と同様に四足歩行のリアルな犬の姿を再現しております🐕
詳細はこちら:https://t.co/0gPoaSb6yn#犬 #Dog #着ぐるみ#特殊造型 #特殊造形 pic.twitter.com/p9072G2846
— 特殊造型ゼペット (@zeppetJP) April 11, 2022
टोकू की ऐसी तस्वीरें देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? दरअसल शख्स को बचपन से ही जानवर पसंद हैं। वो हमेशा से ही जानवरों की तरह जीना चाहता है। जानवरों में भी उसे कुत्ता सबसे ज्यादा पसंद थे। अपने इस शौक के चलते उसने स्पेशल इफेक्ट वर्कशॉप से संपर्क किया और अपने लिए स्पेशल डॉग कास्ट्यूमस तैयार करवाया।
कास्ट्यूम बनाने वाली कंपनी के मुताबिक शख्स की मर्जी के मुताबिक कुत्ते का कॉस्ट्यूम तैयार किया गया है। इसे पहनने के बाद वह बिल्कुल कुत्ते की तरह दिखने लगा। इस कास्ट्यूम में कोई भी शख्स को पहचान नहीं पाता है। सबको यही लगता है कि यह वाकई में कुत्ता है। हालांकि इतना परफेक्ट कॉस्ट्यूम बनाना आसान नहीं था, लेकिन शख्स की इच्छा पूरी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
Edited By Sanjeev Tiwari