Move to Jagran APP

कुछ सेकेंड में चीनी समझ सकेगा रशियन और रशियन समझ सकेगा हिंदी समेत 40 भाषाएं, जानें कैसे

विदेशी भाषाओं को समझना हर किसी के बूते की बात नहीं है। लेकिन अब ये भाषा न जानते हुए भी आप दूसरों की कही बात आसानी से समझ सकते हो।

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 10:36 AM (IST)
कुछ सेकेंड में चीनी समझ सकेगा रशियन और रशियन समझ सकेगा हिंदी समेत 40 भाषाएं, जानें कैसे
कुछ सेकेंड में चीनी समझ सकेगा रशियन और रशियन समझ सकेगा हिंदी समेत 40 भाषाएं, जानें कैसे

नई दिल्‍ली। विदेशी भाषाओं को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। वैसे भी ऐसे लोग कम ही होते हैं जिन्‍हें कई भाषाओं पर पकड़ होती है। इसके बाद भी ऐसे लोग तो शायद ही होंगे जो 40 भाषाओं को समझ सकें। जिन्‍हें अपने देश के अलावा दूसरी भाषा समझ नहीं आती उनके लिए लिए कोई भी दूसरी लैंग्‍वेज को समझना दीवार पर सर मारने जैसा ही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जीहां, अब इस काम में आपकी मदद करेगा एक डिवाइस। ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। इस हकीकत को दुनिया के सामने जापान लेकर आया है। 

loksabha election banner

दरअसल, जापान में एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है जो दुनिया की 40 भाषाओं को आपकी मनचाही भाषा में ट्रांसलेट करने में महज कुछ सेकेंड लेती है। इस डिवाइस के माध्‍यम से कोई भी चीनी आसानी से रशियन, हिंदी या कोई भी दूसरी लैंग्‍वेज को समझ सकता है और सामने वाले को उसकी भाषा में जवाब दे सकता है। इस डिवाइस की एक नहीं कई दूसरी खूबियां भी हैं। इनमें से एक बड़ी खूबी इसका हल्‍का और छोटा होना है। ये आसानी के साथ आपकी जेब में आ सकता है। आकार की कहें तो ये आपकी आईपैड जितना ही है। लेकिन खूबियों के मामले में ये उससे कहीं आगे है।

ये डिवाइस उन लोगों के लिए वरदान है जो अक्‍सर ऐसे देशों में जाना पसंद करते हैं जहां का कल्‍चर और भाषा के बारे में उन्‍हें कुछ नहीं पता होता। ये डिवाइस ऐसे हर इंसान की मदद कर सकता है। इसके माध्‍यम से वो वहां की संस्‍कृति भाषा को जान सकते हैं और सामने वाले को अपनी बात बेझिझक समझा सकते हैं। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में कई लोग अपने ऑफिस के काम से या बिजनेस टूर पर कई देशों का भ्रमण करते हैं। ऐसे में ये डिवाइस उनके काफी काम का साबित हो सकता है। वहीं जिन जगहों पर विदेशी भाषा जानने वालों को तरजीह दी जाती है वहां पर भी इसकी दखल काफी कुछ नया कर सकती है। अभी तक विदेशी भाषा को जानना लोगों की पहचान में चार चांद जोड़ देता था। लेकिन अब हर कोई अपनी पर्सनेलिटी में ये चार चांद जोड़ सकता है। यदि आपके पास ये डिवाइस है तो आपको अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आप कहां जा रहे हैं।

इस छोटे से डिवाइस को जापान के दो लोगों ने बनाया है। इसको उन्‍होंने MUAMA Enence नाम दिया है। ये तुरंत ट्रांसलेट करने वाला डिवाइस है इसलिए इसको इंस्‍टेंट ट्रांसलेटर भी कहा जा सकता है। रियल टाइम स्‍पीच को तुरंत ट्रांसलेट करने वाला ये डिवाइस अपने आप में हर किसी के लिए एक नायाब तोहफा है। अब कहा जा सकताहै कि दुनिया की चालीस भाषाएं आपकी मुठ्ठी में हैं। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि यदि आप कोई विदेशी भाषा सीखने भी जाते हो तो इसमें कम से कम तीन से तीन साल तक का समय लग जाता है। इसके बाद भी कई बार इस पर कमांड नहीं हो पाती है। लेकिन ये डिवाइस आपको तुरंत दूसरी भाषा समझने का मौका देता है। इसकी एक अच्‍छी बात ये भी है कि ये डिवाइस आपको उस भाषा को समझने में मदद कर सकता है, लेकिन यदि आप चाहें तो।

बात करते समय आपको इसके एक बटन पर क्लिक करना होगा और जब सामने वाले को इसे सुनाएंगे तो दूसरे बटन पर ट्रांसलेट का क्लिक करना होगा। इसकी साउंड क्‍वालिटी से लेकर इसका यूनीक डिजाइन इसको एक परफेक्‍ट मैच देता है। यही वजह है कि जब आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर होते हैं तब भी इसकी साउंड क्‍वालिटी एकदम परफेक्‍ट होती है। इस डिवाइस को बनाने के पीछे सैलानियों को ध्‍यान में रखा गया था।

ये भी पढ़ें:- 

जानें- इस्‍लामाबाद के मुकाबले दूसरे प्रांतों में क्‍यों बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, क्‍या है बड़ी वजह

कोरोना वायरस की चपेट में आने से खुद को नहीं बचा पाए कई देशों के राजकुमार, पीएम और मंत्री

मोदी ला सकते हैं 18 अरब डॉलर का पैकेज, सीधा जन-धन खाते में जाएगा, लाखों को होगा फायदा

पाकिस्‍तान में जून तक 2 करोड़ हो सकती है कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या! कई चीजों की होगी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.