Move to Jagran APP

जापान में 13 करोड़ में बिकी यह मछली, जानें क्या है इसकी खासियत, क्‍यों है इतनी पसंद

टोक्यो के मुख्य मछली बाजार में रविवार को एक मछली की सबसे ऊंची बोली लगाई गई। जानें क्‍या है इस मछली की खासियत और क्‍यों की जाती है इतनी पसंद...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 05:59 PM (IST)
जापान में 13 करोड़ में बिकी यह मछली, जानें क्या है इसकी खासियत, क्‍यों है इतनी पसंद
जापान में 13 करोड़ में बिकी यह मछली, जानें क्या है इसकी खासियत, क्‍यों है इतनी पसंद

टोक्यो, एएफपी। Japan Tuna King 'टूना किंग' के नाम से मशहूर जापान के कारोबारी कियोशी कीमुरा ने नए साल के मौके पर हुई नीलामी में एक टूना मछली 18 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) में खरीदी। कियोशी ने राजधानी टोक्यो के मुख्य मछली बाजार में रविवार को 276 किलोग्राम की टूना की सबसे ऊंची बोली लगाई। किसी टूना मछली की यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बोली है। कियोशी ने ही पिछले साल 278 किलो की टूना 31 लाख डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये) में खरीदी थी।

loksabha election banner

टूना खरीदने के बाद कियोशी ने कहा कि वह इसे अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे। कियोशी के रेस्तरां में जापान की विशेष थाली शूसी मिलती है, जिसमें चावल के साथ समुद्री मछली परोसी जाती है। समुद्री मछलियों में टूना की दुनियाभर में काफी मांग है। वर्ल्ड वाइल्फलाइफ फंड के मुताबिक, ब्लूफिन टूना एक लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है।

बता दें कि पिछले साल जनवरी में जापान में टुना किंग कियोशी किमुरा ने ही नीलामी के दौरान एक जाइंट टूना मछली को 31 लाख डॉलर यानी करीब 21,55,27,500 रुपये में खरीदा था। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया था कि टुना किंग कियोशी किमुरा ने जो टूना मछली खरीदी थी वह 278 किलोग्राम की ब्लूफिन टूना थी जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

पिछले साल एक अन्‍य घटना में आयरलैंड के समुद्री किनारे पर वेस्ट कॉर्क चार्टड कंपनी के डेव एडवर्ड ने 23 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाली टूना मछली (Tuna Fish) पकड़ी थी लेकिन उन्‍होंने इसे पानी में वापस छोड़ दिया था। आइरिश मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मछली (Atlantic bluefin tuna) की कीमत करीब 3 मिलियन यूरो (लगभग 23 करोड़) से ज्यादा मिली सकती थी। डेव एडवर्ड ने बताया कि वो कमर्शियल फिशिंग नहीं कर रहे थे इसलिए इस मछली को छोड़ दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.