Move to Jagran APP

जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्य

जापान ने चीन से आग्रह किया है कि वह दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। टोक्यो की तरफ से चीन से पूर्वी और दक्षिण चीन सागर हांगकांग और उसके झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह किया गया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 12:10 PM (IST)
जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्य
जापान का चीन से आग्रह- दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ करे कार्य

टोक्यो, एएनआइ। जापान ने चीन से आग्रह किया है कि वह दक्षिण चीन सागर में जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।टोक्यो की तरफ से चीन से पूर्वी और दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और उसके झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह किया गया है।

loksabha election banner

जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) कहा कि टोक्यो का इरादा चीन से पूर्वी और दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और उसके झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह करना है।

हयाशी ने कहा कि जापान पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जापान को हांगकांग और झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में मानवाधिकार की स्थिति पर भी गंभीर चिंता है। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

हयाशी जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले सत्र के दौरान बोल रहे थे, जो शनिवार को लिवरपूल शहर में शुरू हुआ। पहला सत्र चीन, रूस और अन्य क्षेत्रीय स्थितियों पर केंद्रित था। मंत्रियों ने 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.