Move to Jagran APP

जापान में एक और परमाणु संयंत्र किया जाएगा बंद, 2011 के सुनामी से हुआ था नुकसान

जापान में 2011 के दौरान आई सुनामी के बाद फुकुशिमा दायनी न्यूक्लियर को काफी नुकसान पहुंचा था। इस कारण जापान अपने इस परमाणु संयंत्र को भी बंद करने जा रहा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 06:12 PM (IST)
जापान में एक और परमाणु संयंत्र किया जाएगा बंद, 2011 के सुनामी से हुआ था नुकसान
जापान में एक और परमाणु संयंत्र किया जाएगा बंद, 2011 के सुनामी से हुआ था नुकसान

टोक्यो, रायटर। जापान में जल्द ही एक और परमाणु संयंत्र बंद कर दिया जाएगा। बिजली उत्पादक कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर (TEPCO) फुकुशिमा दायनी न्यूक्लियर स्टेशन को बंद करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में जुलाई के आखिर तक आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

loksabha election banner

बता दें कि यह स्टेशन फुकुशिमा दाइची संयंत्र से थोड़ी ही दूरी पर है। 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण दाइची संयंत्र में भारी तबाही हुई थी जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था।

2011 की आपदा से दायनी स्टेशन के चार रिएक्टर भी प्रभावित हुए थे। बाद में उन्हें चालू कर लिया गया था। लेकिन फुकुशिमा की सरकार कई बार इस संयंत्र को बंद करने की मांग कर चुकी है।

गौरतलब है कि बीते साल जून में TEPCO ने दायनी स्टेशन का रिएक्टर बंद करने की मंशा जताई थी। इस संबंध में फैसला लेने से पहले कंपनी के अध्यक्ष तोमाकी कोबायाकावा फुकुशिमा जाएंगे। दायनी स्टेशन बंद होने के बाद TEPCO के पास केवल काशीबजाकी-करिवा परमाणु संयंत्र ही बच जाएगा। वहीं पूरे जापान में 33 रिएक्टर सक्रिय रह जाएंगे जबकि 2011 से पहले यहां 54 स्टेशन थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.