जानिए, जापान के होने वाले नए PM योशिदे सुगा का राजनीतिक करियर, काम आया दलगल राजनीति से दूर रहना
एलडीपी के नेतृत्व में नया प्रधान मंत्री कार्यालय को नियमित चुनाव होने तक पद पर रहेगा। बता दें कि देश आम चुनाव सितंबर 2021 के अंत तक होगा।
टोक्यो, एजेंसी। जापान में शिंजो आबे के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद देश के अगले पीएम योशिदे सुगा होंगे। सुगा जापान के लिए कोई नया नाम नहीं है, बल्कि वह इसके पूर्व भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। शिंजो आबे के साथ वह लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। आबे के कार्यकाल में 71 वर्षीय सुगा कई अहम जिम्मेदारियों को उठा चुके हैं। दलगत राजनीति से बहुत दूर सुगा आबे के बहुत करीबी रहे। वह आबे के काफी प्रिय रहे। आबे के शासन काल में नीतियों के निर्माण और संचालन में उनकी अहम भूमिका रही।
दलगत राजीनति से हरदम ऊपर रहे सुगा
सुगा की खासियत यह रही कि वह दलगत राजीनति से हरदम ऊपर रहे। लिबरेल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य सुगा पार्टी में किसी गुट में शामिल नहीं थे। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री आबे की नीतियों का पक्षपोशक माना जाता रहा है। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि वह आबे की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। खासकर अमेरिका के साथ जापान का सुरक्षा समझौता के साथ कोरोना महामारी से निपटने और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय में उनका अच्छा खासा दबदबा
योशिदे सुगा की छवि अत्यधिक संवेदनशील राजनेता के रूप में रही है। सुगा लंबे समय तक मुख्य कैबिनेट सचिव के पद पर रह चुके हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि वह आबे के बेहद करीबी थे। यही कारण रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में उनका अच्छा खासा दबदबा था। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में शक्तियों के केंद्र में रहे हैं। अपने प्रभाव के कारण सुगा जापान में कई नीतियों को लागू कराने में सफल रहे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री आबे के समन्वयक और प्रमुख सलाहकार भी रहे।
कई दावेदारों की लिस्ट में सुगा ने मारी बाजी
प्रधानमंत्री की दौड़ में सुगा ने अपने कई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। शिंजो आबे के धुर विरोधी और पूर्व रक्षा मंत्री शीरेगू इशिबा मीडिया सर्वे में पसंदीदा नेता के तौर पर उभरे थे। हालांकि, वह सत्तारू़ढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में कम लोकप्रिय रहे हैं। विदेश मंत्री फुमियो किशिदा, रक्षा मंत्री तारो कोनो, मुख्य कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा और आर्थिक पुनरोद्धार मंत्री यासुतोशी के नाम स्थानीय मीडिया में संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर चल रहे थे। टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोइके का भी नाम चल रहा था, लेकिन अंतिम समय में सुगा ने बाजी मारी।