नियमित जांच के लिए अस्पताल गए जापान के प्रधानमंत्री, कोविड-19 की आशंकाएं खारिज
महामारी के बीच किसी का भी अस्पताल जाना शक की सुई को कोविड-19 की ओर ले जाता है। ऐसे में नियमित जांच के लिए जापानी पीएम का भी डॉक्टर से मिलना अफवाहों को जन्म दे रहा है।
टोक्यो, रॉयटर्स। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी (Shinzo Abe) सोमवार को टोक्यो में अस्पताल गए। इससे लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें फैल रहीं हैं हालांकि अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। स्थानीय मीडिया निप्पॉन टीवी (Nippon TV) और क्योदो न्यूज (Kyodo News) की ओर से यह जानकारी दी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वे नियमित जांच के लिए वहां गए हैं। कोविड-19 के कारण इन दिनों किसी का भी अस्पताल जाना लोगों के कान खड़े कर देता है।
रॉयटर्स के अनुसार, प्रधानमंत्री एबी महामारी के कारण बढ़े कामों के दबाव में है और इसलिए थकान महसूस कर रहे हैं। इस क्रम में काम से ब्रेक लेकर वे सोमवार को घर लौट जाएंगे। टोक्यो के कियो यूनिवर्सिटी अस्पताल ( Tokyo's Keio University Hospital) में जापान के लंबे समय से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे शिंजो एबी अपना जांच करा रहे हैं। इस चेकअप के लिए फिलहाल कारणों का पता नहीं है। क्योदो न्यूज ने बताया कि यह नियमित चेक अप था। वहीं निप्पॉन टीवी ने प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का अस्पताला जाना कोई चिंता करने की बात नहीं है। साल में दो बार एबी अपना चेक अप कराते हैं जो उन्होंने 13 जून को कराया था और उसी क्रम में अब डॉक्टर से मिलने गए थे। हालांकि इस पर एबी के ऑफिस से किसी तरह का कमेंट नहीं आया।
हाल के दिनों में प्रधानमंत्री अपने कार्यों को पूरा करते दिखे हैं। शनिवार को उन्हें आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर टोक्यो में जावान के विश्व युद्ध 2 की हाल के 75वीं वर्षगांठ पर दिखे। इसी वीकेंड सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की टैक्स पैनल की चेयरमैन अकिरा अमारी ने कहा कि 65 वर्षीय प्रधानमंत्री एबी को लगातार काम करने के कारण थकान हो गई है और इसलिए उन्हें आराम की जरूरत है। साप्ताहिक पत्रिका फ्लैश ने कहा कि 6 जुलाई को एबी ने अपने ऑफिस में खून की उल्टी की थी। हालांकि रॉयटर इस बात को वेरिफाई नहीं कर पाई है। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा ने बताया कि वे हर रोज प्रधानमंत्री को देखते हैं और वे बिलकुल स्वस्थ हैं।