Move to Jagran APP

जापान: शख्स ने चाकू से लोगों पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत, 19 घायल

जापान के कावासाकी शहर में एक शख्स ने चाकू घोपकर 20 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 07:59 AM (IST)
जापान: शख्स ने चाकू से लोगों पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत, 19 घायल
जापान: शख्स ने चाकू से लोगों पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत, 19 घायल

टोक्यो, एएनआइ। जापान के कावासाकी शहर में एक शख्स ने बड़े पैमाने पर लोगों को निशाना बनाया। हमलावर ने कम से कम 19 से ज्यादा लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकी 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

यह हमला टोक्यो के दक्षिण में कावासाकी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे हुआ। हमला ने कावासाकी शहर में नोबोरिटो स्टेशन के पास उस वक्त हमला किया, जब लोग अपने दफ्तर और बच्चों अपने स्कूल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घयलों में ज्यदातर बच्चे शामिल हैं। हमलावर द्वारा अचानक किए गए हमले में 2 लगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

हालांकि, अभी तक पुलिस को हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने जब हमलावर को गिरफ्तार किया तब वो बेहोश था। हमलावर ने खुद को कंधे और गर्दन में चाकू मारा था। वहीं, पुलिस ने हमले के स्थान से दो चाकू भी बरामद किए हैैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने भी खुद को मौत के घाट उतार लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में जापान की बुलेट ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकी दो लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 2016 में भी एक व्यक्ति ने टोक्यो के दक्षिण में एक विकलांगता केंद्र में 19 लोगों की हत्या कर दी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.