Move to Jagran APP

टोक्यो में विवादित यासुकूनी स्मारक गए थे पूर्व पीएम एबी, ट्वीट कर दी जानकारी

यासुकुनी स्मारक के अपने दौरे की जानकारी पूर्व जापानी पीएम शिंजो एबी ने ट्वीट के जरिए दी।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:50 AM (IST)
टोक्यो में विवादित यासुकूनी स्मारक गए थे पूर्व पीएम एबी, ट्वीट कर दी जानकारी
टोक्यो में विवादित यासुकूनी स्मारक गए थे पूर्व पीएम एबी, ट्वीट कर दी जानकारी

टोक्यो, एपी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी ( Shinzo Abe) ने विवादित यासुकूनी स्मारक का दौरा किया। पूर्व प्रधानमंत्री एबी ने कहा कि उन्होंने चीन और कोरियाई देशों के बीच विवाद का मुद्दा बने विवादित यासुकूनी स्मारक पर गए थे। एबी ने अपने दौरे की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।  सात सालों में यह उनका पहला दौरा है जो उन्होंने अपने इस्तीफे के बाद किया है। एबी ने ट्वीट में बताया कि वे यासुकुनी (Yasukuni Shrine) गए थे।  बता दें कि इस जगह पर  जापान के पड़ोसी देशों की नजर है। इस बात की संभावना है कि एबी के इस दौरे पर दक्षिण कोरिया और चीन की ओर से कड़ी आलोचना की जाएगी।

prime article banner

याकुसूनी का यह विवादित स्मारक दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए जापानी सैनिकों की याद में बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि वह शनिवार को स्मारक गए और युद्ध में मारे गए लोगों को याद किया। चीन इसे विवादित मानता है क्योंकि यह द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए लाखों जापानियों सहित युद्धअपराध के दोषी ठहराए गए लोगों के सम्मान का प्रतीक है।

विवादित यासुकूनी स्मारक

करीब 30 लाख जापानियों के सम्मान में बना यह स्मारक विवादों में इसलिए है क्योंकि इनमें से कुछ लोगों को युद्ध अपराध के लिए दोषी पाया गया था। कुछ जापानी नागरिक का मानना है कि यासुकूनी स्मारक एकमात्र ऐसी जगह है जहां जाने पर वे शर्मिंदा नहीं हो सकते।

स्वाथ्य कारणों से एबी ने दिया इस्तीफा

जापान की संसद ने शिंजो एबी के बाद योशिहिदे सुगा को औपचारिक तौर पर देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया। स्वास्थ्य कारणों से शिंजो एबी ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव रहे योशिहिदे सुगा लंबे समय से एबी के करीबी रहे हैं। जापान के प्रधानमंत्री एबी ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दिया था। एबी के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.