Move to Jagran APP

जापान में पहली बार किसी भारतीय ने जीता चुनाव

अपनी जीत पर योगी ने कहा कि मैं यहां रह रहे विदेशियों और जापानी नागरिकों के बीच पुल बनना चाहता हूं। योगी पहली बार 1997 में जापान आए थे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:42 PM (IST)
जापान में पहली बार किसी भारतीय ने जीता चुनाव
जापान में पहली बार किसी भारतीय ने जीता चुनाव
टोक्यो, प्रेट्र। जापान में 'योगी' नाम से चर्चित भारतवंशी पुराणिक योगेंद्र ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है। राजधानी टोक्यो के इदोगावा वार्ड से जीते योगी जापान में कोई भी चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वामपंथी कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले योगी को 21 अप्रैल को हुए मतदान में 6,477 वोट मिले।

अपनी जीत पर उन्होंने कहा, 'मैं यहां रह रहे विदेशियों और जापानी नागरिकों के बीच पुल बनना चाहता हूं।' योगी पहली बार 1997 में जापान आए थे।

loksabha election banner

दो साल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस भारत लौट गए थे। लेकिन इंजीनियर की नौकरी मिलने पर वह 2001 में फिर यहां आ गए थे। 2005 से वह इदोगावा में ही रह रहे हैं। टोक्यो के कुल 23 वार्ड में से इदोगावा में ही सबसे अधिक 4,300 भारतीय रहते हैं। जापान में 34 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.