Move to Jagran APP

जापान में बाढ़ के बाद गर्मी का प्रकोप, 14 लोगों की मौत

जापान में अगस्त करीब 29 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म और पांच डिग्री सेल्सियस के साथ जनवरी सबसे ठंडी होती है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 04:20 PM (IST)
जापान में बाढ़ के बाद गर्मी का प्रकोप, 14 लोगों की मौत
जापान में बाढ़ के बाद गर्मी का प्रकोप, 14 लोगों की मौत

टोक्यो, रायटर। जापान में बाढ़ के कहर के बाद अब गर्मी सितम ढा रही है। गर्मी की वजह से इस सप्ताहांत देश में 14 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को जापान में तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

loksabha election banner

हाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से करीब 200 लोगों की जान चली गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस हफ्ते कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। जापान में अगस्त करीब 29 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म और पांच डिग्री सेल्सियस के साथ जनवरी सबसे ठंडी होती है। आमतौर पर जुलाई का औसत तापमान 25 डिग्री के नीचे ही रहता है।

देश में 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान 'भीषण गर्मी' माना जाता है। देश के भीतरी इलाकों में उच्च आ‌र्द्रता के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री तापमान गिफू प्रांत में रहा। मंगलवार को बाढ़ग्रस्त पश्चिमी जापान में तापमान 34.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से कीचड़ और मलबा हटा रहे सैनिकों और स्वयंसेवकों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.