Move to Jagran APP

जापान ने पहली बार एस्टरॉयड पर दो रोवर उतार रचा इतिहास

रायुगु एस्टरॉयड पर उतरते ही रोवर ने उसकी सतह की तस्वीरें भी उतारीं, जिन्हें जाक्सा ने साझा किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM (IST)
जापान ने पहली बार एस्टरॉयड पर दो रोवर उतार रचा इतिहास
जापान ने पहली बार एस्टरॉयड पर दो रोवर उतार रचा इतिहास

टोक्यो, प्रेट्र। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने पहली बार किसी क्षुद्रग्रह (एस्टरॉयड) की सतह पर दो रोवर उतारकर नया कीर्तिमान रच दिया है। रायुगु एस्टरॉयड पर उतरते ही रोवर ने उसकी सतह की तस्वीरें भी उतारीं, जिन्हें जाक्सा ने साझा किया है। इन रोवर को हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान के साथ तीन दिसंबर, 2014 को लांच किया गया था।

loksabha election banner

रोवर-1 ए और रोवर-1बी से मिलकर बना मिनर्वा-टू1 रोवर बीते शुक्रवार को अंतरिक्ष यान से अलग होकर रायुगु की सतह पर उतरा। जाक्सा के अनुसार, दोनों रोवर इस वक्त अच्छी अवस्था में हैं और डाटा के साथ तस्वीरें भी भेज रहे हैं। इनमें से एक रोवर क्षुद्रग्रह की सतह पर घूम रहा है।

मिनर्वा-टू 1 किसी क्षुद्रग्रह की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पहला रोवर है। एस्टरॉयड की सतह की तस्वीरें उतारने का रिकॉर्ड भी इसके नाम हो गया है। विशेष रूप से डिजाइन दोनों रोवर खरगोश की तरह उछल-उछल कर आगे बढ़ते हैं। इस कारण इनके द्वारा ली गई तस्वीरें थोड़ी धुंधली हो गई हैं।

मिनर्वा-टू1 प्रोजेक्ट के प्रमुख टेटसुओ योशीमित्सु ने कहा, 'तस्वीरें धुंधली होने से मैं थोड़ा निराश हुआ था। लेकिन खुशी की बात है कि रोवर तस्वीर उतारने में कामयाब रहा।'

हायाबुसा 2 यान अक्टूबर में अपने दूसरे रोवर मस्कट को एस्टरॉयड की सतह पर तैनात करेगा। अगले साल एक अन्य छोटा रोवर भी रायुगु पर उतरेगा। यह यान खुद भी एस्टरॉयड से नमूने इकट्ठे कर रहा है जिन्हें विश्लेषण के लिए पृथ्वी पर लाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.