Move to Jagran APP

जापान में पहली बार एक साल में जन्मे नौ लाख से भी कम बच्चे

द्वीपीय देश की मौजूदा आबादी करीब 12.68 करोड़ है

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 08:57 AM (IST)
जापान में पहली बार एक साल में जन्मे नौ लाख से भी कम बच्चे
जापान में पहली बार एक साल में जन्मे नौ लाख से भी कम बच्चे

टोक्यो, रायटर। घटती आबादी की समस्या से जूझ रहे जापान में इस साल नौ लाख से भी कम शिशुओं का जन्म हुआ। जापान के जनकल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2019 में देश में सिर्फ आठ लाख 64 हजार बच्चों ने जन्म लिया। देश में 1899 से जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाने की व्यवस्था शुरू हुई थी, तब से यह शिशु जन्म का सबसे कम आंकड़ा है। वर्ष 2018 में देश में नौ लाख 18 हजार चार सौ बच्चे जन्मे थे।

loksabha election banner

ताजा आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि जापान में इस साल जन्म की तुलना में मौत का आंकड़ा पांच लाख 12 हजार ज्यादा रहा। यह भी जन्म और मृत्यु में अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। घटती जनसंख्या की चिंता के बीच जापान सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस साल जन्मदर पिछले साल के 1.42 प्रतिशत से कुछ अधिक 1.8 प्रतिशत रहेगी। जापान की मौजूदा आबादी करीब 12.68 करोड़ है।

तेजी से बढ़ रही बुजुर्गो की संख्या

जापान की आबादी बुजुर्गो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका असर देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में ज्यादातर युवा शादी से भी इन्कार कर रहे हैं। कम बच्चे और कम युवा आबादी देश के लिए संकट बनी हुई है। इसके चलते शादीशुदा महिलाओं को दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है ताकि जनसंख्या बढ़ा सके और देश की जन्म दर भी बढ़ सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.