Move to Jagran APP

जापान में पीएम शिंजो एबी ने जीता उच्च सदन का चुनाव, दो-तिहाई बहुमत से चूके

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने संसद के उच्च सदन का चुनाव जीत लिया है। उनकी पार्टी 2012 से लगातार पांच संसदीय चुनाव जीतने वाली पहली पार्टी बन गई।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:21 PM (IST)
जापान में पीएम शिंजो एबी ने जीता उच्च सदन का चुनाव, दो-तिहाई बहुमत से चूके
जापान में पीएम शिंजो एबी ने जीता उच्च सदन का चुनाव, दो-तिहाई बहुमत से चूके

टोक्यो, एएनआइ। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने संसद के उच्च सदन का चुनाव जीत लिया है। लेकिन वह दो-तिहाई बहुमत पाने से चूक गया। इसके चलते संवैधानिक सुधार की एबी की योजना को करारा झटका लगा है।

loksabha election banner

एबी की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और सहयोगी कोमीटो पार्टी को उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए इस चुनाव में 85 सीटें जीतनी थीं। लेकिन उन्हें 69 सीटें ही मिलीं। जापान के उच्च सदन में कुल 245 सीटें हैं। इनमें से आधी सीटों के लिए हर तीन साल में चुनाव होता है।

रविवार को 124 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके लिए 370 प्रत्याशी मैदान में थे। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास उच्च सदन में पहले से 70 सीटें थीं। सदन में बहुमत होने के बावजूद यह गठबंधन संवैधानिक सुधारों की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता। दरअसल, संविधान में किसी भी संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

इस जीत के साथ एबी की पार्टी 2012 से लगातार पांच संसदीय चुनाव जीतने वाली पहली पार्टी बन गई। एबी को देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने व सुरक्षा को लेकर चिंता करने के लिए जाना जाता है। उत्तर कोरिया और चीन से जापान को खतरे है। चीन उसकी समुद्री सीमा के भीतर अक्सर दखल देता रहता है।

एबी ने हाल के वर्षो में अपनी कूटनीतिक दक्षता प्रदर्शित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विश्वास जीत लिया है। इसका फायदा उन्हें जापान की स्थानीय राजनीति में बहुत ज्यादा मिल रहा है। प्रधानमंत्री के तौर पर एबी का कार्यकाल 2021 में पूरा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.