ट्रंप के आने से पहले टोक्यो में भूकंप, नुकसान की सूचना नहीं
टोक्यो में आए भूकंप के कारण सूनामी को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई और न ही किसी नुकसान की खबर है।
By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 01:52 PM (IST)
टोक्यो, रायटर्स। पूर्वी जापान में शनिवार को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। राष्ट्रीय टेलीविजन एनएचके ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से कुछ घंटों पहले टोक्यो में बिल्डिंग हिल गई। पत्नी मेलानिया के साथ ट्रंप शनिवार शाम तक टोक्यो पहुंच रहे हैं। वे जापान में चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
भूकंप के कारण सूनामी को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई और न ही किसी नुकसान की खबर है।
भूकंप का केंद्र दक्षिणी चिबा है, जो राजधानी से दक्षिणपूर्व की ओर 60 किमी की दूरी पर है। बता दें कि यहीं पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को गोल्फ खेलेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें